Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

खस्ताहाल हैं कन्नौज के स्ट्रिंगर, कई ने दिया इस्तीफा

कन्नौज को वीवीआईपी जिला कहा जाता है लेकिन यहां काम करने वाले स्ट्रिंगरों (पत्रकारों) की हालत खस्ता है। उनको संस्थान से नए-नए निर्देश और प्लान तो दिए जाते हैं लेकिन वेतन नहीं बढ़ाया जाता है। कोई पत्रकार समय से वेतन नहीं मिलने, तो कोई अन्य समस्याओं के कारण संस्थानों से इस्तीफा दे रहा है।

दैनिक जागरण, कन्नौज में बीते तीन महीने से अनुभव अवस्थी काम कर रहे थे। पैसा नहीं मिला और वह काम छोड़ गए। उन्होंने कानपुर से लेकर लखनऊ तक कई बार दौड़ लगाई पर जागरण को तरस नहीं आया। इससे पहले वीवीआईपी जिले में हिन्दुस्तान समाचार पत्र में काम करने वाले क्राइम रिपोर्टर रीतेश चतुर्वेदी भी पैसा न बढ़ने से आजिज थे। उनका कहना है कि सरकारी विज्ञापन में कमीशन नहीं मिलता, जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया इसलिए उन्होने संस्थान छोड़ दिया।

इसी तरह अमर उजाला कन्नौज में काम कर रहे राहुल त्रिपाठी को बिल्हौर से आना पढ़ता था। अब वह भी बिल्हौर में रिर्पोटिंग करने लगे हैं। बताया गया है कि बिल्हौर के संवाददाता अवनीश यादव अमर उजाला से हट चुके हैं।

भड़ास को भेजे गए पत्र पर आधारित।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन