Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हरियाणा

हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार संजय राय का ‘पत्रकार गौरव अवॉर्ड-2014’ के लिए हुआ चयन

पंचकूला। नेशनल जर्नलिस्ट्स वेलफेयर बोर्ड इंडिया द्वारा आगामी 16 नवंबर को भुवनेश्वर के जयदेव भवन में एक समाचार पत्र के संपादक संजय राय को पत्रकार गौरव अवॉर्ड-2014 प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में नेशनल जर्नलिस्ट्स वेलफेयर बोर्ड के महासचिव सनत मिश्रा ने पत्र भेजकर संजय राय को इस अवॉर्ड के लिए चुने जाने और अवॉर्ड लेने के लिए भुवनेश्वर आमंत्रित किया है। इससे पूर्व एन .यु जे राष्ट्रीय कार्यसमिति  सदस्य  संजय राय भुवनेश्वर से करीब 50 किलोमीटर आगे जगतसिंग पुर  जिला मे ओड़िसा जौर्नालिस्ट यूनियन द्वारा नेशनल प्रेस डे पर आयोजित एक संगोष्टी को मुख्या अतिथि के रूप मे सम्बोधित करेंगे एवं मैराथन दौर को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे और पत्रकारों के हौंसलो को बुलंद करेंगे।

पंचकुला के वरिष्ट पत्रकार संजय राय जोकि हरियाणा सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार के साथ-साथ हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, लीड इंडिया पब्लिशर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य, इंडियन फेडरेशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स के सदस्य व पंचकूला प्रेस क्लब के सदस्य और ईशान टाइम्स संपादक भी हैं।

संजय राय विभिन्न मंचों पर पत्रकारों के हितार्थ पत्रकारों की आवाज बुलंद करते रहे हैं। सरकार से पत्रकारों की समस्याओं के साथ-साथ मध्यम और लघु समाचार पत्रों के हितों में राष्ट्रीय स्तर पर केेंद्र सरकार से उनकी मांगों को उठाते रहे हैं। हरियाणा में भी सरकार से समय-समय पर पत्रकारों की समस्याओं को निपटाने के लिए अधिकारियों व मुख्यमंत्री के सम्मुख आवाज बुलंद करते हैं। हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार संजय राय के इन कार्यों को देखते हुए नेशनल जर्नलिस्ट्स वेलफेयर बोर्ड ने पत्रकार गौरव अवॉर्ड-2014 के लिए इनका चयन किया है। संजय राय के हरियाणा से इस पुरस्कार के लिए नामित होने पर सभी संगठनों व पत्रकार जगत में हर्ष की लहर छा गई है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर दिया जाता है व इसके लिए प्रविष्टयां आमंत्रित भी की जाती हैं।

संजय राय इस वर्ष प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के चुनाव में सदस्य के रूप में दावेदारी पेश का चुके हैं। इस चुनाव में सर्वसम्मति से एनयूजे द्वारा श्री प्रज्ञानंद चौधरी को प्रेस काउंसिल का सदस्य नामित किया गया था। श्री राय आईएनवीसी न्यूज एजेंसी के ट्राईसिटी संपादक भी हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में इनका पिछले 24 वर्षों का अनुभव है। यह पुरस्कार केंद्रीय मंत्री व उड़ीसा के मुख्यमंत्री की उपस्थिति में प्रदान किया जाएगा।

प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. SHANKAR JALAN

    November 22, 2014 at 11:24 am

    badahi ho.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन