Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक जागरण के दो बागियों रूपेश और नरेंद्र ने थामा जनसंदेश अखबार का हाथ

आगरा में कुछ रोज पहले लखनऊ कानपुर और वाराणसी से प्रकाशित जन सन्देश अखबार का मिड डे प्रकाशन आगरा में एक स्कूल संचालक नितेश शर्मा ने शुरू किया है। स्कूल संचालक नितेश शर्मा अखबार की दुनिया से अनजान है। यही वजह है कि स्कूल संचालक ने अपने अखबार जन सन्देश का सर्वेसर्वा दैनिक जागरण आगरा के बागी रूपेश कुमार सिंह और नरेंद्र प्रताप सिंह को बनाया है।

रूपेश कुमार सिंह करीब दो साल पहले तक आगरा दैनिक जागरण में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। कई वजहों से दैनिक जागरण प्रबंधतंत्र ने रूपेश कुमार सिंह का तबादला आसाम के सिलीगुड़ी में कर दिया था। प्रबंध तंत्र के इस फैसले के खिलाफ रूपेश कुमार सिंह ने दैनिक जागरण के मालिकानों के खिलाफ हाईकोर्ट में मुकदमा दायर किया हुआ है। मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है।

इसी तरह नरेंद्र प्रताप सिंह दैनिक जागरण आगरा में बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। कुछ शिकायतों के चलते दैनिक जागरण प्रबंध तंत्र ने उनके दफ्तर में प्रवेश करने पर प्रतिबन्ध लगा दिया था। नरेंद्र प्रताप सिंह ने भी दैनिक जागरण के मालिकानों के खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर किया हुआ है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि दैनिक जागरण के दोनों बागी रूपेश कुमार सिंह और नरेंद्र प्रताप सिंह जन सन्देश अखबार को किस तरह पढ़ने लायक अखबार बनाते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=TQCQyJ0vFF4
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन