Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

प्रखर श्रीवास्तव के पिताजी और अनिल रॉयल की माताजी का निधन

टीवी पत्रकार प्रखर श्रीवास्तव के पिताजी के निधन की खबर है. प्रखर इंदौर के रहने वाले हैं और इन दिनों न्यूज24 चैनल के नोएडा आफिस में आउटपुट हेड के पद पर कार्यरत हैं. Prakhar Shrivastava ने पिताजी के निधन को लेकर फेसबुक पर जो सबके साथ सूचना साझा की है, वह इस प्रकार है-

”मेरे पूज्य पिताजी श्री नरेन्द्र श्रीवास्तव “अतुल” का दुखद निधन 1 अगस्त को हो गया है। शोक बैठक शुक्रवार 3 अगस्त को 4 से 5 बजे माँ आनन्दमयी आश्रम मेडिकल कॉलेज के पास AB रोड इंदौर पर रखी गई है।”

उधर, मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार अनिल रॉयल की माताजी का निधन चौदह जुलाई को हो गया. शोकसभा का आयोजन 22 जुलाई को किया गया. माता का नाम श्रीमती ईश्वर कौर था. अनिल रॉयल मुज़फ्फरनगर और नोएडा से निकलने वाले अखबार ‘दैनिक रॉयल बुलेटिन’ के संस्थापक और संपादक हैं.


https://www.youtube.com/watch?v=0F07HQwzTHI&lc

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन