Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मौत हुई ‘नवभारत’ वाले विमल मिश्र की, श्रद्धांजलि पा रहे ‘नवभारत टाइम्स’ वाले विमल मिश्र!

कल मुंबई के प्रतिष्ठित ‘नवभारत’ दैनिक में वरिष्ठ पत्रकार भाई विमल मिश्र जी का असामयिक दुखद निधन हो गया. मुंबई में ही नवभारत टाइम्स अखबार भी है जिसमें एक अन्य विमल मिश्र जी काम करते हैं जो वरिष्ठ पत्रकार हैं. नवभारत और नवभारत टाइम्स के बीच फर्क न कर पाने वाले ढेर सारे लोग जिंदा विमल मिश्र को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

बताया जा रहा है कि नवभारत टाइम्स वाले विमल मिश्र के पास कल से शोक संदेशों का ताँता लगा है. लोग भ्रमवश नवभारत टाइम्ज़ के विमल मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं जो स्वस्थ हैं, सकुशल हैं और सानंद हैं. लोग नभाटा वाले विमल मिश्र के ह्वाट्सअप पर ‘Hi’ का मेसिज करते हैं और जवाब पाकर संतुष्ट हो जाते हैं.

कुछ सिर्फ़ आवाज़ सुनने के लिए उन्हें फ़ोन कर दे रहे हैं. कई लोग अन्य पत्रकारों से पूछ कर इस ख़बर के सच ना होने की तसल्ली चाहते हैं. दिल्ली और दूसरे शहरों से भी फ़ोन नभाटा वाले विमल मिश्र के पास आ रहे हैं. मुंबई में पत्रकारों के विभिन्न वट्सउप ग्रुप पर भी यह ख़बर चलने से यह ख़बर संक्रामक हो गई है और नभाटा वाले विमल मिश्र के लिए परेशानी का सबब बन गई है.

भड़ास में जो दिवंगत विमल जी की फ़ोटो और अख़बार का नाम दोनों छापा है, पर आम पाठक शायद “नवभारत” और टाइम्ज़ ऑफ़ इंडिया समूह के “नवभारत टाइम्स” में फ़र्क़ नहीं करता. पर अगर अब आप यह खबर पढ़ रहे हों और जिंदा वाले विमल मिश्र को श्रद्धांजलि देने को तैयार बैठे रहे हों तो प्लीज, बख्श दीजिए.

मूल खबर…

नवभारत मुंबई प्रबंधन की प्रताड़ना के शिकार मजीठिया क्रांतिकारी विमल मिश्र की मौत

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन