Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

इन पांच मीडियाकर्मियों ने कोर्ट में दैनिक भास्कर को किया परास्त, देखें फोटो

 

मजीठिया वेज बोर्ड मामले में मीडिया कर्मचारियों को लेबर कोर्ट से मिला न्याय। कोर्ट ने दैनिक भास्कर होशंगाबाद के पांच कर्मचारियों की सेवा समाप्ति को अवैध और अनुचित माना। कोर्ट ने सेवा बहाली का अवार्ड पारित किया है। कोर्ट ने माना कि मजीठिया वेज बोर्ड मांगने के कारण कर्मचारियों को प्रबंधन ने निकाला।

होशंगाबाद श्रम न्यायायलय ने अवैध सेवा समाप्ति के प्रकरण में सुनवाई के बाद 31 अगस्त 2018 दिन शुक्रवार को ऐतिहासिक आदेश पारित किया। आदेश में कोर्ट ने माना है कि दैनिक भास्कर ने मजीठिया वेज बोर्ड मांगने के कारण कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की है, इसलिये इन्हें पुनः सेवा में बहाल किया जाता है।

होशंगाबाद के इन 5 मीडियाकर्मियों ने साल 2015 से चली आ रही लंबी कानूनी और न्यायिक संघर्ष के बाद जीत हासिल की है। इन पांच मीडियाकर्मियों के नाम हैं- हरिओम शिवहरे, केशव दुबे, अजय गोस्वामी, अजय लोखंडे, प्रकाश मालवीय। मैनेजमेंट के तमाम प्रलोभन भी इन पांचों के मजबूत इरादों को डिगा नहीं पाए। कर्मचारियों की ओर से कोर्ट में श्रमिक मामलों के जाने माने वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जीके छिब्बर और उनके सहयोगी श्री महेश शर्मा की दलीलों के आगे मैनेजमेंट टिक नहीं पाया और झूठ बेनकाब हो गया। एक बार साबित हुआ है कि जो लड़ेगा वही जीतेगा।

https://www.youtube.com/watch?v=w_Ox6i5r980

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन