Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

#metoo अभियान : लखनऊ की इस महिला पत्रकार ने आई-नेक्स्ट के तत्कालीन इंचार्ज की ‘गंदी बात’ का किया खुलासा

Shashi Pandey : आजकल #Meetoo अभियान ने हर तरफ भूचाल मचा रखा है। सोचा मैं भी इस अभियान का हिस्सा बन जाती हूं…. अनुभव की पहली किस्त….. बात 2010 की है। तब मैं आईनेक्स्ट अखबार (दैनिक जागरण) में रिपोर्टर थी। हमारे यहां एक नया इंचार्ज आया था मुशाहिद। महिला रिपोर्टर्स के साथ गंदी-गंदी बातें करता था पर किसी की हिम्मत नहीं होती थी कि उसके खिलाफ कोई कुछ बोले।

एक दिन मुझे बुलाकर बोला कॉन्डॉम पर एक स्टोरी करो कि आजकल लड़कियों को किस फ्लेवर के कॉन्डॉम पसंद हैं? मैंने पूछा सर क्या यह खबर आप छापेंगे? बोला खैर छोड़ो….. तुम्हे किस फ्लेवर का कॉन्डॉम पसंद है।

मैं उसके केबिन से गालियां देते हुए बाहर आई। मीटिंग रूम में आकर उसे खूब गालियां सुनाईं। संस्थान के सीओओ तक बात पहुंची। मुशाहिद को बाहर करने की जगह उल्टा मुझसे इस्तीफा मांग लिया गया। कहा गया कि मैं माहौल खराब कर रही हूं। मैंने भी इस्तीफा दिया और दूसरी जगह नौकरी जॉइन कर ली।

खैर….. बुराई कब तक छिपती…. आखिर जब मुशाहिद के पाप का घड़ा भर गया और संस्थान को उसे बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा।

नवभारत टाइम्स, लखनऊ में कार्यरत महिला पत्रकार शशि पांडेय की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन