Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

चीन में रोबोट एंकरों ने शुरू किया समाचार वाचन, देखें वीडियो

टीवी एंकरों की नौकरी की लगने वाली है वाट… चीन में रोबोट एंकरों ने शुरु कर दिया है समाचार वाचन… चीन ने टीवी पर खबरें पढ़ने वाले नकली आदमी को कर दिया लांच… वर्चुअल एंकर वाला दुनिया का पहला प्रयोग हो रहा है चीन में. इस वर्चुअल एंकर को चीनी सर्च इंजन ‘सोगो’ ने बनाया है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, ये रोबोट लगातार 24 घंटे तक काम कर सकता है. चीन ने गुरुवार को एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंश वाला वर्चुअल यानि आभासी एंकर कम न्यूज रीडर पेश किया है.

इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टेक्नोलॉजी पर काम करने वाले एंकर का दो मिनट का वीडियो भी जारी किया गया है. चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने इस रोबोट एंकर का करीब दो मिनट का एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है. दावा है कि ये आर्टिफिशियल न्यूज एंकर वैसे ही खबरें पढ़ेगा जैसे पेशेवर न्यूज रीडर खबरें पढ़ते हैं. इससे प्रोडक्शन की लागत भी कम की जा सकेगी. इस वर्चुअल एंकर की आवाज, होठों की हरकत और हाव-भाव बिल्कुल असली एंकर की तरह हैं.

शिन्हुआ के मुताबिक वर्चुअल न्यूज एंकर 24 घंटे लगातार काम कर सकता है. यह एंकर उनकी वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनल के लिए लगातार 24 घंटे भी काम कर सकता है. इसमें ज्यादा खर्च भी नहीं होगा. यह समय-समय पर ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए काफी उपयोगी साबित होगा. इसे बनाने में चीनी सर्च इंजन का भूमिका है. इस वर्चुअल एंकर को बनाने में चीनी सर्च इंजन ‘सोगो’ की अहम भूमिका है. इस सर्च इंजन ने शिन्हुआ के लिए इस तकनीकी का ईजाद किया है. शिन्हुआ के मुताबिक, यह वर्चुअल एंकर न कोई रोबोट है और न ही किसी इंसान का 3डी डिजिटल मॉडल. यह एनिमेशन है जो असली इंसान की तरह नजर आता है.

वर्चुअल एंकर के पहले शब्द- हैलो, आप देख रहे हैं इग्लिश न्यूज प्रोग्राम… इस वर्चुअल न्यूज एंकर का एक वीडियो शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है. जिस वीडियो को पोस्ट किया गया है, वह उसका इंग्लिश वर्जन है और इसका दूसरा वर्जन भी चीनी भाषा में पेश किया गया है. अपने पहले वीडियो में वर्चुअल एंकर कहता है- ‘हैलो, आप देख रहे हैं इंग्लिश न्यूज प्रोग्राम। मैं आपको सूचनाएं देने के लिए लगातार काम करूंगा क्योंकि मेरे सामने लगातार टेक्स्ट टाइप होते रहेंगे। मैं आपके सामने सूचनाओं को एक नए ढंग से पेश करूंगा, जिससे आपको नया अनुभव मिलेगा।’

देखें वीडियो…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन