Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

‘न्यूज एक्स’ के वरिष्ठ पत्रकार दीप्तोष मजूमदार का निधन

वरिष्ठ पत्रकार दीप्तोष मजूमदार का रविवार को दिल्ली में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 55 वर्षीय मजूमदार के परिवार में उनकी पत्नी हैं। ‘न्यूज एक्स’ में राष्ट्रीय मामलों के संपादक मजूमदार एक्यूट मायलेकोसाइटिक ल्यूकेमिया (एएमएल) से पीड़ित थे। एएमएल ब्लड कैंसर का एक प्रकार है।

मजूमदार को जनवरी के आखिरी सप्ताह में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 15 दिन पहले ही पता चला था कि उन्हें ब्लड कैंसर है। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि वह पिछले चार पांच दिन से अस्पताल के आईसीयू में थे और रविवार की दोपहर को उन्होंने आखिरी सांस ली। वह पहले सीएनएन आईबीएन में राष्ट्रीय मामलों के संपादक थे। न्यूज एक्स के एडीटर इन चीफ राहुल शिवशंकर ने कहा ‘पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध दीप्तोष खबरों की गहराई तक जाते थे। उनसे हम सबने बहुत कुछ सीखा।’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन