Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

नई दुनिया इंदौर के मीडियाकर्मी अभिषेक यादव ने प्रबंधकों की दादागिरी का कच्चा चिट्ठा खोला

Pramod Patel : मजीठिया वेज बोर्ड मांगने पर किस प्रकार से कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है, किस तरह मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है और किस तरह केस वापस लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है, उसका उदाहरण है नई दुनिया, इंदौर के मीडियाकर्मी अभिषेक यादव का प्रकरण. हम इस साथी को सलाम करते हैं कि वह तमाम किस्म की प्रताड़ना के बावजूद हार नहीं मान रहे हैं और मालिकों से उनका संघर्ष जारी है.

अभिषेक यादव को 3 दिन तक गेट पर बैठाए रखा गया और ड्यूटी पर नहीं लिया गया. इन्हें शिवम और नाहर नामक दो शख्स बहुत परेशान कर रहे हैं. बताया जाता है कि इन दोनों की बहुत दादागिरी चलती है. ये ऐसे न माने तो इन्हें कोर्ट कचहरी से हराया जाएगा और सबक सिखाया जाएगा.

इन शिवम और नाहर नामक प्राणियों ने दो गरीब कर्मचारियों का बोनस भी रोक लिया है. वजह यह बताया है कि दीपावली के पहले नौकरी छोड़ दी है. इनमें एक लड़का मशीन में काम करता था. गरीब घर का था. उसका पिता चौकीदारी कर घर चलाता है. उसका भी बोनस मार लिया है इन लोगों ने. इन्हें आह लगेगी. सत्यमेव जयते… विजयी भव: मजीठिया क्रांतिकारी.

पढ़िए वो चिट्ठी जो अभिषेक ने इंदौर के पुलिस अधीक्षक के नाम लिखा है….

प्रति
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय
पूर्व जिला इंदौर
एमपी

विषय : मजीठिया केस लगाए होने के कारण मुझे कार्यस्थल पर जाने से रोके जाने के संबंध में शिकायत

महोदय

दिनांक 12/11/2018 को मैं अपने कार्य समय 8:40 पर कार्य स्थल पर ड्यूटी के लिए पहुंचा. वहां गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड राजेश शुक्ला ने विभाग के अंदर जाने नहीं दिया. तब मैंने टाइम ऑफिस में बात किया तो उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी गार्ड को वासुदेव नायर जी व शिवम जी ने निजी आदेश दिया है कि मुझे यानि अभिषेक यादव को ड्यूटी पर नहीं आने दिया जाये.

मैं पूर्व में ली गई बीमारी के दौरान की छुट्टी के बारे में जानकारी आफिस में दे चुका था. ये लोग प्लांट पर अपनी मनमानी कर मुझे परेशान कर रहे हैं व मुझे अपने कार्य स्थल पर कार्य करने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं. अतः निवेदन है कि इन्हें मनमानी करने से और मुझे रात बिरात परेशान करने से रोका जाय. साथ ही कार्य स्थल पर मुझे रात में ड्यूटी कार्य करने दिया जाए. मुझे ये लोग दो दिनों से बहुत परेशान कर रहे हैं. मैं 2 दिन से कार्य समय में टाइम ऑफिस में हूं लेकिन मुझे ड्यूटी करने नहीं दिया जा रहा है व कार्य करने से रोका जा रहा है.

अतः रात में या आते जाते समय अथवा ड्यूटी में मेरे साथ कोई दुर्घटना या कोई हमला होता है तो इसके लिए वासुदेव नायर जी और शिवम कुमार जी जिम्मेदार होंगे. मैं ये सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, इंदौर पूर्व को दे रहा हूं. कृपया उचित जांच कर कार्रवाई की जाए.

प्रार्थी

अभिषेक देवराज यादव

(असिस्टेंट मशीन मैन, नई दुनिया प्रेस)

पिता- देव रक्षा यादव

पता- डबल ई 25 बी ज्ञानशीला सुपर सिटी सिंगापुर टाउनशिप

इंदौर-453771

मजीठिया क्रांतिकारी प्रमोद पटेल की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन