Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मनीष सिसोदिया ने करप्ट और कार्पोरट मीडिया पर लगाया गंभीर आरोप

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने करप्ट और कार्पोरेट मीडिया पर गंभीर आरोप लगाया है. सिसोदिया का कहना है कि मीडिया काम नहीं करने देता है. घर से निकलते ही मीडिया परेशान करता है.

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने करप्ट और कार्पोरेट मीडिया पर गंभीर आरोप लगाया है. सिसोदिया का कहना है कि मीडिया काम नहीं करने देता है. घर से निकलते ही मीडिया परेशान करता है.

ज्ञात हो कि सोमवार को दिल्ली सचिवालय में मीडिया की पाबंदी पर पत्रकारों के सवालों से नाराज दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया प्रेस कांफ्रेंस बीच में छोड़कर चले गए. पत्रकार यह जानना चाहते थे कि सचिवालय में मीडिया के प्रवेश पर रोक क्यों लगाई गई है. इस सवाल पर सिसोदिया नाराज हो गए और संवाददाता सम्मेलन बीच में छोड़कर चले गए थे.

आम आदमी पार्टी की सरकार के पहले ही दिन सोमवार को मीडिया को दिल्ली सचिवालय में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई. प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही तरह के मीडिया के पत्रकारों को प्रवेश देने से इनकार कर दिया गया. अधिकारियों की ओर से मौखिक आदेश मिला होने की बात कहते हुए एक सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि हमें वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के आदेश हैं कि मीडियाकर्मियों को परिसर में दाखिल न होने दिया जाए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन