Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

प्रताप सिंह राठौड़ लेकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष निर्वाचित

उदयपुर। उदयपुर पत्रकार हितों की रक्षा करने के उद्देश्य से गठित हुए लेकसिटी प्रेस क्लब के 11वें अध्यक्ष के रूप में प्रतापसिंह राठोड निर्वाचित हुए। प्रेस क्लब के इतिहास में लंबे अरसे बाद हुई मतदान प्रक्रिया में प्रताप सिंह राठोड ने 61 मतों से जीत हासिल कर अपने प्रतिद्वंदियों को करारा जवाब दिया। दरअसल चुनाव प्रक्रिया के दौरान इलेक्ट्रोनिक मीडिया से जुडे प्रतापसिंह के सामने ओम पुर्बिया और प्रमोद गौड जनाधार नहीं होने के बावजुद अपनी जिद पूरी करने के लिये चुनावी मेदान में उतरे लेकिन क्लब से जुडे पत्रकारों ने क्लब में हुए विकास कार्यो को प्रमुखता देते हुए प्रतापसिंह राठोड को भारी मतों से विजयी बनाया।

129 मतदाताओं में से 120 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। प्रताप सिंह राठोड को 86, ओम पुर्बिया को 25 और प्रमोद गौड को 8 मत प्राप्त हुए वहीं एक मत खारिज हुआ। लेकसिटी प्रेस क्लब के इतिहास में पहली बार रोचक चुनाव देखने को मिला जिसमें महत्वपुर्ण भुमिका प्रतापसिंह राठोड के रणनीतिकार और चुनाव में चाणक्य के नाम से बुलाये जाने वाले कपिल श्रीमाली, मनु राव और अख्तार खान की रही। मनुराव के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो को सोशियल मिडिया के माध्यम से पत्रकार मतदाताओं तक पहुंचाने में कपिल श्रीमाली ने खासी मेहनत की और क्लब के हित में प्रतापसिंह राठोड के समर्थन में मतदाताओं की संख्या को बढाया। विजयी होने के बाद क्ल्ब अध्यक्ष प्रतापसिंह राठोड ने सभी मतदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही क्लब के विकास और पत्रकारों के हितों के लिये सदैव तत्पर रहने का भी वायदा किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन