Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नोएडा में कार्यरत पत्रकार का शव मेरठ में मिला

मेरठ से खबर आ रही है कि एक शख्स का शव संदिग्ध हालत में मिला है। आधार कार्ड से उनकी पहचान हो पाई है। नाम संजय कुमार शर्मा पता चला है। बताया जा रहा है कि ये पत्रकार थे।

मामला मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र का है। पत्रकार संजय शर्मा नोएडा में कार्यरत थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जाता है कि संजय नोएडा के एक साप्ताहिक अखबार ‘अपराध मुक्त’ में काम करते थे. इसी अखबार का उनके पास से आई कार्ड मिला है.

पुलिस ने हार्ट अटैक का अंदेशा जताया है. जेब से पांच रुपये, आईकार्ड, आधार कार्ड मिला है. कुछ लोगों का कहना है कि सिर पर चोट थी. पोस्टमार्टम के लिये शव भेजा गया है. टीपी नगर रोड पर सुबह शव लावारिस हालात में मिला.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन