Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

सोशल मीडिया पर बीजेपी के खिलाफ लिखने वाले अभिषेक मिश्रा को दिल्ली पुलिस ले गई, कमलनाथ देखते रह गए!

सीएम कमलनाथ के साथ अभिषेक मिश्रा की फाइल फोटो

मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया और अपनी वेबसाइट पर लिखने वाले अभिषेक मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया. अभिषेक मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने बिना मप्र पुलिस को‌ सूचना दिए गिरफ्तार किया. इस पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन भड़क गए और उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है।

मप्र जनसंपर्क विभाग ने इस संबंध में प्रेसनोट भी जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि अभिषेक मिश्रा को गिरफ्तार करना नियम विरूद्ध है. स्‍थानीय पुलिस और परिजनों को सूचना दिये बिना की गई गिरफ्तारी न्‍यायालय के निर्देशों का उल्‍लघंन है. मध्‍यप्रदेश के गृह विभाग ने दिल्‍ली पुलिस कमिश्‍नर को जो पत्र लिखा है उसमें जो कहा गया है-

”पूरे घटनाक्रम में ऐसा प्रतीत होता है कि दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल (एसबी) टीम ने गिरफ्तारी के समय माननीय उच्‍चतम न्‍यायालय के निर्देशों का उचित रूप से पालन नहीं किया। स्थानीय पुलिस को गिरफ्तारी की सूचना नहीं दी और न ही अभिषेक मिश्रा के परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी, जिससे अपहरण की आशंका उत्‍पन्‍न हुई। दिल्‍ली पुलिस द्वारा की गई इस नियम विरूद्ध कार्यवाही की आवश्‍यक जाँच की जाये। साथ ही नियम विरूद्ध कार्रवाई करने के लिये जिम्‍मेदार पुलिस अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई की जाए।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन