Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ के मशहूर फोटोग्राफर एसके दत्ता उर्फ कबीर के स्टूडियो में लाखों की चोरी

Arvind Kumar Singh : आजमगढ़ के वरिष्ठ फोटो पत्रकार एसके दत्ता की रैदोपुर स्थित स्टुडियो / दुकान में सेंध खोल कर लाखों का कैमरा आदि चोरी। आजमगढ़ के वरिष्ठ फोटो पत्रकार एसके दत्ता की रैदोपुर स्थित छायांकन स्टूडियों में नकब काट कर चोरी हो गई।

इसमें लाखों के कैमरा आदि चोरी हो गया। पुलिस कार्यवाही के बाद शाम को जिलाधिकारी से मिलकर पत्रकारों और सामाजिक सरोकार से जुडे लोगों ने दादा की आर्थिक मदद की अपील की। डीएम ने अति शीघ्र मदद का आश्वासन दिया।

इस प्रतिनिधि मंडल में जनपद के वरिष्ठ सोशलिस्ट विजय बहादुर राय, समाजवादी विचारक संजय जी, नेता प्रवीण सिंह, पत्रकार महेन्द्र सिंह, वसीम अकरम, पवन सिंह, राम अवध यादव, अरविंद सिंह, गांधीगिरी टीम से विवेक पांडेय एवं स्वयं एसके दत्ता उपस्थित थे।

एसके दत्ता जनपद ही नहीं, पूर्वी पट्टी के एक विजनरी पत्रकार, छायाकार और लेखक हैं। चार दशक उन्होंने पत्रकारिता और फोटो पत्रकारिता को दिया है। अभी पिछले दिनों देश की लोकप्रिय वेबसाइट ‘भड़ास फार मीडिया’ का प्रतिष्ठित सम्मान फोटो पत्रकारिता के लिए मिला था। बीती रात उनकी फोटो स्टुडियों ‘छायांकन’ रैदोपुर में सेंध काट कर चोर लाखों का वीडियो और फोटो कैमरा चोरी कर ले गयें।

दादा के परिवार का एकमात्र सहारा यह दुकान, यहीं पर कैमरा और सहायक समान था। इसके चले जाने से उनकी गृहस्थी बूरी तरह से प्रभावित हो चूकी है। इसलिए आप से अपील है कि व्यक्तिगत पूर्वाग्रह भूलाकर एक वरिष्ठ पत्रकार की मदद के लिए एकत्रित हों। यदि जिला प्रशासन हमारी मदद करने से इनकार करता है तो सभी मिलकर दादा का कैमरा खरीदने में मदद करेगें।

आजमगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार और शार्प रिपोर्टर मैग्जीन के संपादक अरविंद कुमार सिंह की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन