Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दीपेश, शरद, ओमप्रकाश, भरत भूषण, मनीष, संजय, प्रफुल्ल, संजय, प्रेरणा के बारे में सूचनाएं

दीपेश बरगले ने न्यूज18 के एमपी-सीजी चैनल के साथ नई पारी की शुरुआत की है. इन्होंने हैदराबाद मुख्यालय में बतौर एंकर ज्वाइन कर लिया है. दीपेश डीडी न्यूज भोपाल, बंसल न्यूज, बीटीवी, आईएनएच रायपुर आदि में भी काम कर चुके हैं.

युवा रिपोर्टर शरद बाघेला ने न्यूज वल्ड से किनारा कर लिया है. ये अब स्वराज एक्सप्रेस में बतौर एंकर-रिपोर्टर सक्रिय हो गए हैं. शरद डीडी न्यूज में भी काम कर चुके हैं.

ओमप्रकाश पंवार ने न्यूज नेशन नोएडा के साथ नई पारी की शुरुआत की है. ये एसोसिएट प्रोड्यूसर बनाए गए हैं. ओमप्रकाश बंसल न्यूज और दैनिक जागरण में भी काम कर चुके हैं.

भरत भूषण श्रीवास्तव को दिल्ली से प्रकाशित इनोवेट नाऊ मैग्जीन और इसके डिजिटल एडिशन के लिए भोपाल में स्टेट ब्यूरो चीफ बनाया गया है.

डीबी पोस्ट अखबार में काम कर चुके रिपोर्टर मनीष मिश्र ने नई पारी की शुरुआत नेटवर्क18 ग्रुप फर्स्ट पोस्ट वेबसाइट के साथ की है. वे भोपाल में रहकर इस वेबसाइट के लिए रिपोर्टिंग करेंगे.

प्रफुल्ल कुमार मिश्रा ने इंडिया टीवी में गेस्ट कोआर्डिनेटर हेड के तौर पर ज्वाइन किया है. वे इंडिया टीवी से पहले एनडीटीवी और हार्वेस्ट टीवी में काम कर चुके हैं. इंडिया टीवी में ये पोस्ट योगेश सिंह के इस्तीफा देकर चले जाने से खाली थी.

नोएडा से सूचना है कि न्यूज नेशन के यूपी चैनल में उथल-पुथल जारी है. विनोद गुप्ता को आउपुट हेड बनाया गया था मगर फिर बदलाव होने की सूचना है. जयंत को यूपी चैनल की बागडौर सौंपने की चर्चाएं हैं.

चर्चा है कि दैनिक भास्कर राजस्थान के CEO संजय शर्मा को मैनेजमेंट ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. वहीं ये भी खबर है कि सिटी भास्कर जयपुर की एडिटर प्रेरणा साहनी भी कार्यमुक्त हो गई हैं. बताया जा रहा है कि मजीठिया क्रांतिकारियों को केस करने से न रोक पाने के चलते यह सब हुआ है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन