Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

इंटरव्यू छापने का झांसा देकर जी न्यूज के रिपोर्टर ने झटक लिए ढाई हजार रुपए

नैनीताल (उत्तराखंड) : फिंगर पेंटर योगेश सिंह अधिकारी अधिकारी को उनका इंटरव्यू प्रकाशित कराने का झांसा देकर कथित जी न्यूज संवाददाता राजू पांडे ने ढाई हजार रुपए ले लिए। न इंटरव्यू छपा, न उसके रुपए वापस किए जा रहे हैं। योगेश अधिकारी बड़ा बाजार, 197/4, थाना मल्लीताल, नैनीताल के रहने वाले हैं।

नैनीताल (उत्तराखंड) : फिंगर पेंटर योगेश सिंह अधिकारी अधिकारी को उनका इंटरव्यू प्रकाशित कराने का झांसा देकर कथित जी न्यूज संवाददाता राजू पांडे ने ढाई हजार रुपए ले लिए। न इंटरव्यू छपा, न उसके रुपए वापस किए जा रहे हैं। योगेश अधिकारी बड़ा बाजार, 197/4, थाना मल्लीताल, नैनीताल के रहने वाले हैं।

उन्होंने लिखित पत्र में भड़ास4मीडिया संवाददाता को बताया है कि जनवरी 2015 में राजू पांडे, जो खुद को जी न्यूज का संवाददाता बताता है, उनसे यह कह कर 2500 रुपए ले लिए थे कि वह किसी पत्रिका में उनका इंटरव्यू प्रकाशित करेगा। रुपए ले लेने के बाद वह बार-बार उन्हें झूठे आश्वासन देकर टरकाता-बहकाता रहा कि जल्द ही इंटरव्यू प्रकाशित हो जाएगा। महीनो बाद भी जब इंटरव्यू प्रकाशित नहीं हुआ तो पूछने पर वह घुमा-फिरा कर तरह तरह की बातें करने लगा। आज तक न इंटरव्यू छपा, न वह योगेश को पैसे लौटा रहा है। 

योगेश अधिकारी ने आपबीती बयान करते हुए बताया है कि वह फिंगर पेंटर हैं। उन्होंने पेंटिंग के क्षेत्र में अच्छा काम किया है, जिसके चलते कई बार वह मीडिया की सुर्खियों में आ चुके हैं। उनके बारे में कई खबरें प्रकाशित-प्रसारित हो चुकी हैं। वह कहते हैं कि इसी तरह की खबर के लिए उनसे रुपए ले लिए गए। अब उन्हें पता चला है कि मीडिया में खबरें छापने के पैसे नहीं लिए जाते हैं। अब उन्हे राजू पांडे से अपने रुपए मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। 

(योगेश अधिकारी के पत्र पर आधारित)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन