Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

भोपाल में पत्रकार मनोज वर्मा पर चार बाइकर्स ने किया जानलेवा हमला

भोपाल : एक स्थानीय अखबार में काम खत्म कर घर लौट रहे राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार मनोज वर्मा पर चार बाइक सवारों ने सुभाष फाटक के पास डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं और दोनो हाथ टूट गए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।

हमले में घायल पत्रकार मनोज वर्मा

ये वारदात गत रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे सुभाष फाटक के पास हुई। मनोज अपनी बाइक से एमपी नगर से सुभाष फाटक होते हुए अशोका गार्डन स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात हमलावरों ने डंडों से उन पर हमला कर दिया। उनके दोनों हाथ टूट जाने के साथ ही सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद उनको सबसे पहले 108 एम्बुलेंस से जेपी अस्पताल ले जाया गया। बाद में वहां से उनको नर्मदा अस्पताल रेफर कर दिया गया। पत्रकार पर हमले की भाजपा ने निंदा करते हुए पुलिस से हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन