Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भड़ास के पूर्व कंटेंट एडिटर अनिल सिंह की माताजी का निधन

कुछ माह पहले इलाज के दौरान मां के साथ अस्पताल में अनिल सिंह

लखनऊ से खबर है कि भड़ास4मीडिया डाट काम के पूर्व कंटेंट एडिटर पत्रकार अनिल सिंह की माताजी की निधन हो गया. उनका पीजीआई लखनऊ में इलाज चल रहा था. बताया जाता है कि उनका निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण बीती रात दो बजे के लगभग हुआ.

माता जनक दुलारी सिंह जी की उम्र 66 साल थी. उनका काफी समय से कैंसर का ट्रीटमेंट चल रहा था. वे अपने पीछे दो बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं. अनिल सिंह सबसे बड़े पुत्र हैं जो आजकल लखनऊ में दृष्टांत मैग्जीन में कार्यरत हैं. उनसे छोटे भाई सुनील सिंह कराटे ट्रेनर हैं और कई देशों की यात्रा कर चुके हैं.

माताजी का अंतिम संस्कार आज शाम बनारस में मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा. फिलहाल पार्थिव शरीर लखनऊ से मूल जिले चंदौली ले जाया गया है. लखनऊ और दिल्ली के पत्रकारों, परिचितों और पत्रकार संगठनोें ने अनिल सिंह की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है. सबने कामना की कि ईश्वर इस दुख को सहने की क्षमता परिजनों को दे.

पत्रकार Harendra Shukla फेसबुक पर लिखते हैं :
”पत्रकार अनिल सिंह की माता का निधन…. सच और हौंसलो के खेतिहर चंदौली निवासी वरिष्ठ पत्रकार श्री अनिल सिंह के माता जी का उनके कर्मस्थली लखनऊ में लंबी बीमारी के बाद आज भोर में निधन हो गया। अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर देर शाम होगा। इस दुख को सहन करने का साहस बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी प्रदान करें। ऊं शांति.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. जसविंदर सिंह

    March 7, 2019 at 9:52 am

    भगवान माता जी आत्मा को शांति प्रदान करे और अनिल जी के परिवार को इस दुःख से निकलने की शक्ति प्रदान करे।

  2. संतोष देव गिरि

    March 7, 2019 at 4:58 pm

    दु:खद समाचार माता जी का निधन अनिल जी के परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु, उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन