Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने पत्रकारों से किया बेहूदा व्यवहार

सीतापुर । जिले की प्रभारी मंत्री डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने पत्रकारों के साथ बेहद अभद्र व्यवहार किया। पत्रकारों से बदतमीजी करते हुए उन्हें मीटिंग कक्ष से बाहर निकाल दिया। इस बेइज्जती से नाराज सीतापुर के सभी पत्रकारों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। एक तरफ तो सरकारें पत्रकारों की सुरक्षा और मान सम्मान के लिए बड़े-बड़े दावे करती हैं वहीं सीतापुर में खुद मंत्री महोदया ही पत्रकारों की बेइज्जती करती हैं। मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने अफसरों और जनप्रतिनिधियों के सामने सीतापुर के पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किया।

9 मार्च को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक थी। इसमें सभी विधायक, सांसद और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। सेउता विधायक ज्ञान तिवारी ने सीतापुर में हुए शौचालय घोटाले का मुद्दा उठाया। इसी दौरान मंत्री भड़क गईं और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व प्रिंट मीडिया के पत्रकारों को बाहर करने लगीं। मंत्री रीता जोशी ने पत्रकारों को बाहर निकल जाने के लिए कह दिया। साथ ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

इससे नाराज पत्रकारों ने देर शाम विकास भवन पर धरना प्रदर्शन किया। सीतापुर के समस्त पत्रकारों ने अगले दिन सुबह जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि प्रभारी मंत्री ने पत्रकारों से अभद्र व्यवहार किया। वह न्यूज़ कवरेज के दौरान ‘पत्रकारों का दिमाग खराब हो गया है, तमीज नहीं है’, जैसे वाक्य बोलती रहीं। यही नहीं, ‘बाहर निकल जाओ’ जैसे वाक्य का भी प्रयोग किया।

ज्ञापन देने वालों में हरिराम अरोड़ा, अरविंद मोहन मिश्रा, महेंद्र अग्रवाल, राहुल मिश्रा, नीरज श्रीवास्तव, पंकज सिंह गौर, सुधांशु पुरी, गोविंद मिश्रा, जयंत श्रीवास्तव, हिमांशु पुरी, राहुल अरोड़ा, मोहम्मद रिजवान, जीशान कबीर, आनंद तिवारी, अमरजीत सिंह, मोहम्मद काशिफ, शाहनवाज, सुषमा पांडे, रोहित बाजपाई, मनु, मेराज खान, कैमरामैन लवेश रुस्तम, रविंद्र सक्सेना, पंकज सक्सेना, गौरव शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, योगेश श्रीवास्तव, दुर्गेश शुक्ला, सुरेश, कैमरामैन सुमित बाजपीई, मोहम्मद समीर, इंद्रपाल, बसंत मिश्रा, अयाज अहमद, सूरज राय, रोहित मिश्रा, सोनू, अभिषेक सिंह, शिव प्रकाश पांडे, वैभव दीक्षित, मदन यादव, शिवराज यादव, बीके शास्त्री, रमेश सिंह, आशीष निषाद, अनूप पांडे, अबरार अली, वीर बहादुर सिंह, मोहम्मद नादिर, नेम इज शुक्ला, नैमिष पांडे, सरताज हुसैन, समीर अख्तर, कैमरामैन अरुण अवस्थी, अवनीश मिश्रा, कमरुल हक, अंकित दीक्षित, कैमरामैन रईस अहमद, राजीव दिवाकर सिंह, अनुपम सिंह, संदीप श्रीवास्तव, आरएस अवस्थी, सुनील शर्मा, ज्योति कुमार, आशीष पांडे सलाहुद्दीन, रोहित शुक्ला आदि पत्रकार मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन