Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राजवीर सिंह ‘हिन्दी खबर’ चैनल के यूपी ब्यूरो चीफ बने

लखनऊ : वरिष्ठ पत्रकार राजवीर सिंह ने प्रतिष्ठित न्यूज चैनल हिन्दी खबर से नई पारी शुरू कर दी है। वह उत्तर प्रदेश के ब्यूरोचीफ के रूप में चैनल को सेवाएं देंगे। राजवीर सिंह इसके पहले लाइव टुडे में ब्यूरो के पद पर थे। वह एक खास प्रोग्राम भी लेकर आते थे, जिसका नाम था ”जवाब तो देना होगा”। इसके साथ ही राजवीर सिंह ”2019 का किंग कौन” भी होस्ट कर रहे थे। इस शो के साथ ही राजवीर विधानसभा और राजनीतिक दलों की रिपोर्टिंग भी देख रहे थे। आउट डोर के प्रोग्राम में राजवीर सिंह ने लाइव टुडे को खास पहचान दिलायी थी।

वे सीएम योगी, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, राजनाथ सिंह, अखिलेश यादव, गौतम अडानी, सहारा प्रमुख सुब्रत राय और लालू प्रसाद यादव समेत करीब तीन दर्जन से अधिक नेताओं का साक्षात्कार कर चुके हैं। लाइव टुडे के पहले राजवीर सिंह इंडिया वायस और न्यूज वन इंडिया में भी ब्यूरो के रुप में सेवाएं दे चुके हैं। उत्तर प्रदेश में न्यूज वन इंडिया को राजवीर सिंह ने ही लांच करवाया था। राजवीर सिंह की राजनीतिक खबरों पर बेहतरीन पकड़ मानी जाती है।

राजवीर सिंह बताते हैं कि टीवी चैनल में कंटेंट मायने रखता है। आप ताजी खबर परोस रहे हों या प्रोग्राम कर रहे हैं, लेकिन आपका कंटेंट साफ और प्रभावी होना चाहिए। भाषा हमेशा मर्यादित होनी चाहिए। टीवी चैनल की पत्रकारिता में आपकी जिम्मेदारी हर समय रहती है। खबरों की स्पीड और उसकी सच्चाई आजकल टीवी चैनलों को विश्वसनीय बनाए हुए हैं।

वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय राजवीर लखनऊ और दिल्‍ली के कई चैनलों में काम कर चुके हैं। इससे पहले राजवीर सहारा समय, आईबीएन 7, समेत कई चैनलों में सेवा दे चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन