Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

हिन्दुस्तान गोरखपुर यूनिट के स्टिंगरों में मानदेय न मिलने से आक्रोश

होली पर भी नहीं मिला फरवरी का मानदेय, काम पर देर से पहुंचे स्टिंगर…

गोरखपुर। मानदेय न मिलने से हिन्दुस्तान के गोरखपुर यूनिट में कार्यरत स्टिंगरों की होली अबकी फीकी हो गयी जिससे स्टिंगरो में आक्रोश है। वैसे भी यहां स्टिंगरों का मानदेय कभी भी समय से ही नहीं आता है। कभी 10 को तो कभी 15 तक मानदेय आने से हमेशा स्टिंगरों की प्रबंधन से किचकिच होती रहती है।

लेकिन अबकी 15 मार्च तक मानदेय न आने पर जब स्टिंगरों ने मानदेय के लिए उच्चाधिकारियों से बात की तो उन्होंने आश्वासन दिया कि होली पहले आ जाएगा लेकिन मामला तब अधिक गंभीर हो गया जब मानदेय 18 मार्च तक नहीं आया।

आक्रोशित स्टिंगरों ने मानदेय पुनः उच्चाधिकारियों से बात की तो उन्हे 19 मार्च को हर हालत में आ जाने आश्वासन दिया गया लेकिन शाम तक भी मानदेय नहीं आया। सूत्रों की माने तो गोरखपुर हिन्दुस्तान यूनिट के स्टिंगर 19 मार्च को समय से कार्यालय नहीं पहुंचे जिससे वहां सम्पादकीय विभाग में हड़कंप मच गया।

सूत्रों ने यह भी बताया कि स्टिंगरों को किसी तरह समझा बुझाकर बुलाया गया और उन्हे 12 घंटे के भीतर मानदेय देने की बात कही गई तब जा कर कहीं रात 8 बजे से काम शुरू हुआ। लेकिन 20 मार्च को भी 12 घंटे की समयाअवधि समाप्त होने के बाद भी मानदेय न मिलने से स्टिंगरो मे आक्रोश के साथ होली की भी चिंता सताने लगी है।

एक पीड़ित स्टिंगर द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन