Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

पाक मीडिया ने उछाला अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का इंटरव्यू

नई दिल्ली : पाकिस्तानी मीडिया ने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की उस टिप्पणी को उछाल दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान की इमेज दुश्मन देश के रूप में बनाने के लिए भारत में ब्रेन वॉशिंग हो रही है। भारत में तो अक्सर पाक कलाकारों का विरोध होता है। नसीरुद्दीन ने ये बातें एंटरटेनमेंट वेबसाइट ‘बॉलिवुड हंगामा’ को दिए एक इंटरव्यू में कही थीं।

पाकिस्तानी न्यूज पेपर ‘ट्रिब्यून’ ने लिखा है कि पाकिस्तान के सफल दौरे के बाद भारत लौटे नसीरुद्दीन शाह ने इस बात को लेकर चिंता जताई है कि उनके देश में पाकिस्तान के प्रति नफरत बढ़ रही है। पाक के अन्य बड़े अखबारों और टीवी चैनलों की वेबसाइट्स पर भी ऐसा ही जिक्र किया गया है। पिछले महीने नसीरुद्दीन शाह अपनी किताब ‘ऐंड देन वन डे: अ मेम्वार’ के प्रमोशन के लिए पाकिस्तान गए थे। तभी उन्होंने लाहौर लिटररी फेस्टिवल में शिरकत की थी। 

उन्होंने कराची आर्ट काउंसिल में एक थिएटर वर्कशॉप का भी आयोजन किया था। वहां से लौटने के बाद दिए इंटरव्यू में शाह ने कहा कि यह दुखद है कि अक्सर पाकिस्तान के कलाकारों को देश में परफॉर्म करने से रोका जाता है। हाल ही में बड़ी बुरी घटना घटी, जब अहमदाबाद में पाकिस्तानी आर्टिस्ट की कलाकृतियों को नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान जाता रहता हूं। मुझे लगता है कि लोगों में संपर्क बना रहना चाहिए, क्योंकि राजनेता तो जरूरत पड़ने पर रंग बदल लेंगे। भारतीयों की ब्रेन वॉशिंग हो रही है कि पाकिस्तान एक दुश्मन देश है। उन्हें यह नहीं बताया जा रहा है कि इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि क्या रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन