Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

फेसबुक की आड़ में छह लड़कियों से शादी रचाने का खेल कर साउद दुबई भागा

भोपाल : फेसबुक को माध्यम बनाकर मोहम्मद साउद ने छह लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। वह सभी लड़कियों को उनसे शादी रचाने का झांसा दे चुका है। लड़कियों पर प्रभाव डालने के लिए वह खुद को फिल्म डायरेक्टर बताता है। पुलिस जांच में पता चला है कि वह दुबई भाग गया। वह सिर्फ अमीर लड़कियों को अपना निशाना बनाता था। अभी तक आरोपी पेशे से टीचर रही युवती, अमेरिकन कंपनी की एक एचआर हेड, मुंबई की मेकअप आर्टिस्ट और दिल्ली में पढ़ने वाली छात्रा से शादी कर चुका है।

पुलिस आरोपी का फेसबुक वॉल खंगाल रही है। अभी और कई बड़े मामलों का खुलासा होने की संभावना है। साउद की करतूत उस समय उजागर हुई, जब शाहजहांनाबाद में रहने वाली युवती ने तलैया थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। आरोपी के झांसे में फंसी युवती ने जब फेसबुक पर आरोपी के साथ अपना फोटो अपलोड किया, तो आरोपी की पोल खुल गई।

फोटो देखने के बाद पीड़िता से संपर्क कर छह अन्य लड़कियों ने धोखेबाज साउद को अपना पति बताया। पीड़िता आरोपी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पीड़िता का एक बेटा भी है। शादी की बात पर आरोपी साउद फरार हो गया। पीड़िता का कहना है कि आगे से आरोपी किसी दूसरी लड़की की जिंदगी बर्बाद न करे, इसलिए उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साउद ने फेसबुक के जरिए अलग-अलग नामों का सहारा लेकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाया। आरोपी सिर्फ अमीर लड़कियों को अपना निशाना बनाता था।  फिलहाल, पुलिस आरोपी के भारत आने का इंतजार कर रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन