Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ईवीएम ले जाती महिला अधिकारी की फोटो हुई वायरल, जानिए किसने किया क्लिक

लखनऊ के फोटो जर्नलिस्ट तुषार राय द्वारा क्लिक की गईं ये तस्वीरें हुईं वायरल…

तुषार राय लखनऊ में दैनिक जागरण और आईनेक्स्ट के फोटो जर्नलिस्ट हैं. उन्होंने पीडब्ल्यूडी में कार्यरत एक महिला अधिकारी की कुछ तस्वीरें क्लिक कीं. इन तस्वीरों में महिला अधिकारी ईवीएम लेकर जा रही है. यह तस्वीर खूब वायरल हुई. तरह-तरह के कैप्शन दिए गए.

कुछ लोगों ने इस तस्वीर को लोकसभा चुनाव वर्ष 2019 में अभी तक की सबसे वायरल फोटो कह दिया. दरअसल यह तस्वीर 5 मई पांचवें चरण के मतदान से ठीक एक दिन पूर्व की है. ईवीएम मशीन ले जाते पीडब्ल्यूडी में अधिकारी इस महिला की तस्वीर को दैनिक जागरण / आई नेक्स्ट के वरिष्ठ छायाकार तुषार राय ने कैमरे में कैद किया.

तुषार लखनऊ से पहले दैनिक भास्कर मुजफ्फरपुर के चीफ फोटोग्राफर रह चुके हैं. मुजफ्फरपुर कार्यकाल के दौरान भी वे कई चर्चित फोटो खींच चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन