Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान अखबार की सेल्स टीम को अखबार वितरकों ने दौड़ा-दौड़ा कर कूटा, देखें तस्वीरें

खबर है कि आगरा में दैनिक हिंदुस्तान अखबार की सेल्स टीम पर अखबार वितरकों ने धावा बोल दिया और पटक पटक कर मारा. साथ में हिंदुस्तान की सेल्स टीम की गाड़ियां भी तोड़ दीं. हिंदुस्तान वाले बेवजह स्कीम लाकर वितरकों को उनकी जरूरत से ज्यादा अखबार की सप्लाई दे रहे थे. साथ की कापी बचने पर उसे वापस भी नहीं ले रहे थे जिससे अखबार रद्दी हो जा रहा था और वितरकों का पैसा डूब जा रहा था.

जबरदस्ती कापी थोपने और बेस से ज्यादा सप्लाई देने से नाराज अखबार वितरकों का क्रोध हिंदुस्तान अखबार की सेल्स टीम को देखते ही चरम पर पहुंच गया और पिटाई शुरू कर दी. एक एक पैसे जोड़कर जीवन और गृहस्थी चलाने वाले वितरकों को हिंदुस्तान अखबार की नीति के कारण घाटा उठाना पड़ रहा था.

वितरकों का कहना है कि अगर ज्यादा अखबार बिकवाना है तो न बिके हुए अखबार को वापस कर उसका पैसा लौटाना भी सीखो. ये तो न चलेगा कि बिना मांगें जबरन अखबार दे दो और न बिके तो वापस भी न लो. ऐसे में पैसा तो डूब रहा है वितरक का.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन