Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मोदीजी ‘महान’ से उनकी ‘दी ग्रेट हैंडराइटिंग’ दिखवाने के चक्कर में सवालों का पर्चा लीक करा बैठे दीपक चौरसिया!

Sandeep Verma : न्यूज नेशन पर दीपक चौरसिया द्वारा पहले से ही लिखित प्रश्नों को पूछने की पोल खुलने की वजह महज एक दुर्घटना से अधिक कुछ नहीं है. गड़बड़ी हुई जब दीपक जी ने मोदी जी से उनके द्वारा कविता पढने की गुजारिश की.

मोदी जी ने जब कविता वाला कागज़ मंगाया तो मोदी जी अपनी खराब हैण्ड राईटिंग को छिपाने की जुगत भिड़ाने लगे.

कैमरामैन ने मोदी जी की हैण्डराईटिंग दिखाने का मौक़ा पाकर कैमरा जूम कर दिया. इसी दौरान मोदी जी से पूछे जाने वाले प्रश्न की पोल मोदी जी के हाथ के कागज़ में दिख गयी. यह वीडियो यह दिखाने के लिए है कि हमारे पीएम अपनी जिस हैण्डराईटिंग को देश की जनता से छिपाना चाह रहे हैं, वह कैसी है.

निश्चित ही उनकी यह हैण्डराईटिंग किसी भी कम्पुटर टाईपिंग से प्रतियोगिता कर सकती है. आप भी फैसला कीजिये. क्या मोदी जी को अपनी हैण्ड राईटिंग देश की जनता से छिपानी चाहिए.

संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/1043582589/videos/10216677869712832/

सोशल एक्टिविस्ट संदीप वर्मा की एफबी वॉल से.

मूल खबर….

दीपक चौरसिया एंड ‘न्यूज नेशन’ टीम को मोदी ने पहले ही लिखकर दे दिया था सवाल, पर्चा हुआ लीक, देखें प्रमाण

मोदी का पर्चा लीक करवा चुके दीपक चौरसिया को राहुल गांधी ने भी दिखा दिया आइना, देखें वीडियो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन