Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

टेलीग्राफ ने PM की PC वाली खबर को कोरा काग़ज़ रखा, कहा- जब बोलेंगे तब छापेंगे!

मॉडल्स के फोटो सेशन जैसी पीएम की पहली प्रेस कांफ्रेंस… सियासत में जितना इंटरटेनमेंट हैं इतना मनोरंजन तो इंटरटेनमेंट शो मे भी नहीं। दो-चार साल इंटरटेनमेंट बीट कवर की। 18-20 बरस राजनीति पर लिखा। ये तजुर्बा कहता है कि सियासत की रिपोर्टिंग में ज्यादा मनोरंजन है।
2019 की बात है। 19 साल पहले 19-19 साल की लड़कियां कैटवॉक कर रही थीं। मैं हैरान था। आज फैशन शो भी नहीं है। जब सिर्फ फोटो शूट ही होना है तो फिर पत्रकारों को प्रेस कांफ्रेंस का आमंत्रण देकर क्यों बुलाया ! सिर्फ फोटोग्राफर को ही बुला लेते।

मेरे शिकवे सुनकर आयोजक और कोरियोग्राफर मेरी नाराजगी दूर करने की कोशिश में बोले- शो के रिव्यु के लिए आप लोगों को बुलाया है। साथी पत्रकार भी बिदक गये थे। पत्रकार रजनीश बोले कैटवॉक करके फोटो सेशन करने वाली शो की माडल्स को बुलाइये। उनसे शो के बारे में कुछ पूछना है। आयोजक और कोरियोग्राफर बोला- इनकी पहली प्रेस कांफ्रेंस है। सवालों से डरती हैं ये। जो पूछना है आप लोग हमसे पूछ लीजिए।

ये सुनकर पत्रकार रजनीश बोले- ताजुब है। पांच साल से रैम्प की दुनिया में धूम मचायें है। मीडिया में छायी हुई हैं। रोज इनकी तस्वीरें और बड़ी बड़ी बाते मीडिया की सुर्खियां बनती है। और अब तक एक भी प्रेस कांफ्रेंस नहीं की। प्रेस कांफ्रेंस की भी तो सिर्फ फोटो खिचवाने के लिए। एक भी सवाल का जवाब देने की हिम्मत नहीं।

आयोजक बोला- नहीं सर पत्रकारों को खूब इंटरव्यू देती हैं ये माडल्स। हर पेड इंटरव्यू का हर सवाल हमारी तरफ से दिया जाता है। जिसकी तैयारी पहले से हो जाती है। प्रेस कांफ्रेंस में ये सब मुम्किन नहीं है।

19 साल पुराना ये वाकिया याद आ गया। जब आज टेलीविजन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की लाइव प्रेस कांफ्रेंस देखी।

लखनऊ से नवेद शिकोह की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन