Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

ये लक्षण बता रहे कि bjp सत्ता में नहीं आ रही!

Piyush Babele : अंबानी ने राहुल गांधी पर से केस वापस लिया. मुलायम और अखिलेश को सीबीआई की क्लीन चिट. देश के बड़े अखबारों ने स्वीकार किया कि भारतीय वायु सेना ने अपना हेलीकॉप्टर खुद गिराया.

गुलाम नबी के अगल बगल रामगोपाल यादव और सतीश चंद्र मिश्रा बैठे. प्रणब मुखर्जी ने पत्र लिखकर कहा कि उन्हें जनमत के संरक्षण की चिंता है. देश डकबर्थ लुइस मैथड से फैसले की तरफ बढ़ रहा है.

Riyaz hashmi : कहीं ईवीएम से नतीजे लीक तो नहीं हो गए। अनिल अंबानी ने कांग्रेस और नेशनल हेरल्ड पर से मानहानि का मामला वापिस ले लिया और विजेंदर गुप्ता ने भी शीला दीक्षित पर किया गया मुक़दमा वापिस ले लिया. 🙂

Narendra Nath : आज की कुछ अहम न्यूज

-अनिल अम्बानी ने कांग्रेस के नेताओं पर किये गए मानहानि केस वापस लिए

-सीबीआई ने मुलायम-अखिलेश के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति वाला करप्शन का केस वापस लिया

-पिछले कई दिनों से ऑगस्टा, वाड्रा घोटाले में सोर्स बेस्ड न्यूज़ आने के बाद अचानक ईडी ने ऐसी रिपोर्टिंग पर रोक लगाई।

Sanjay Sharma : मुलायम और अखिलेश यादव के आय से अधिक मामले मे सीबीआई ने शपथ पत्र देकर कहा दोनो के ख़िलाफ़ कोई सबूत नहीं मिला. नतीजे आने से 48 घंटे पहले सीबीआई के इस ह्रदय परिवर्तन पर राजनैतिक चर्चा तेज़.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Bhavi

    May 24, 2019 at 11:36 am

    बड़े-बड़े लोग और उनकी बड़ी-बड़ी बातें। इनको यूं लगता है कि जैसे भारत के लोग तो अज्ञानी हैं, हम जो कहते हैं वो ही सत्य है और लोगों को भी उनके चश्मे से ये ही देखना चाहिए। लेकिन 2019 के चुनाव में ये लोग मात खा गए। अरे जब पूरा हिन्दुस्तान ये कह रहा कि आएगा तो मोदी ही है लेकिन इन्हें ये दिखाई नहीं दिया और बड़े भाई लोग लक्षण देख रहे। खैर कोई बात नहीं अब आप लोग ज्यादा सवाल करें और देशहित में योगदान करें। धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन