Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

हिसार में लोक संपर्क विभाग ने पत्रकारों को खिलाने-पिलाने के नाम पर जमकर बिल बनाया

पत्रकारों ने खाए कागजी मलाई कोफ्ता और चीज चिल्ली! पत्रकारों द्वारा पी गई चाय भी बन गई रसमलाई….

हरियाणा की मौजूदा भाजपा सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त है, इस बात का प्रचार करने वाले लोक सम्पर्क विभाग ने ही लाखों का फर्जीवाड़ा कर दिया। हैरानी की बात है कि ये फर्जीवाड़ा भी पत्रकारों के नाम पर किया गया है। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार लोक सम्पर्क विभाग ने पत्रकारों को लंच डिनर करवाने के नाम पर लाखों रुपये का फर्जी बिल तैयार करके सरकार के मुंह पर कालिख पोत दी।

लोक सम्पर्क विभाग के कागजों में पत्रकारों को ढोकला, रसमलाई, काजू कतली, मसाला डोसा, पनीर जलेबी, पनीर टिक्की, दाल मखनी, मलाई कोफ्ता, चीज चिल्ली, पुलाव, पनीर पकोड़ा, सेन्डविच, आइसक्रीम, बूंदी रायता, गुलाब जामुन, गाजरपाक खिला दिया गया। विभाग ने इसके लिए शहर के जाने-माने कई रेस्टोरेंट से फर्जी बिल पास करवा लिए।

विभाग के अफसरों ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को भी नहीं बख्शा और उनके दौरे के समय भी एक ही दिन में 180 पत्रकारों को कागजी लंच करवा दिया। हिसार की मीडिया ने इस फर्जीवाड़े की जांच के लिए उपायुक्त अशोक कुमार मीणा को अपनी शिकायत सौंपी है। खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही देर शाम तक डीपीआरओ अमित पंवार का हिसार से तबादला करके जींद भेज दिया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. sanyam

    July 3, 2019 at 5:01 pm

    पत्रकारों को खिलाने पिलाने के नाम पर ठगी मामले में जो खर्च है वो डीपीआरओ अमित के कार्यकाल से पहले का है। उसका तबादला इस मामले से जोड़ दिया गया है जो सही नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन