Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कलम की धार दिखाने वाले युवा पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी

सेवा में,

श्रीमान एसएसपी यूएसनगर

जिला ऊधमसिंह नगर

उत्तराखंड

महोदय,

मेरा नाम मोहम्मद अम्मार खान है। मैं पत्रकार हूं तथा लॉ का भी छात्र हूं। इस पत्र के माध्यम से सामने लाना चाहूंगा कि सोमवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मुझे फोन पर सूचना मिली कि किच्छा क्षेत्र के ग्राम दरऊ के कब्रिस्तान में एक दफनाए हुए व्यक्ति को कब्र से खोदकर बाहर निकाला जा रहा है। पड़ताल करने पर पता चला कि जिन लोगों के साथ भीड़ यह अमवानीय कृत्य कर रही है। वह गुजराती पर्यटक हैं और उत्तराखंड घूमने आए हैं।

मैंने नाजुक स्थिति को समझते हुए तत्काल एसपी क्राइम को मामले की सूचना दी। एसपी क्राइम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किच्छा कोतवाली को सूचित किया। जिससे पुलिस मौके पर पहुंची और वहां तनाव होने से बच गया। चूंकि मैं दरऊ क्षेत्र का रहने वाला हूं और मेरे रिश्तेदार वहां हैं। इसलिए सब लोगों की चिंता करते हुए मैं देर रात 1 बजे सितारगंज से दरऊ पहुंच गया। चूंकि मैंने अपने जिला यूएसनगर में मैंने पिछले तीन सालों से काफी इंवेस्टिगेटिव स्टोरी की हैं।

बताना चाहूंगा कि दरऊ गांव में ही स्मैक और चरस माफियाओं की ओर से युवाओं को स्मैक बेचने की खबर मैंने ही अमर उजाला अखबार में ब्रेक की थी। जिसकी मदद से पुलिस को स्मैक तस्करों को पकड़ने में काफी सहायती मिली और अब तक कई स्मैक तस्करों को जेल भेजा जा चुका है। इसलिए इस सेंसेटिव मामले में भी मैंने अगली सुबह अपने प्रोफेशन के मुताबिक मामले में तथ्य जुटाए और ग्रामीणों से बात की। जिसमें पता चला कि गुजराती पर्यटकों के साथ बदसलूकी करते हुए 47 वर्षिय सैयद मुश्ताक की कब्र खोदी गई। मृतक का 19 वर्षीय युवक भाई भीड़ के सामने विनती करता रहा, बावजूद इसके मृतक की कब्र को भीड़ ने खोद दिया।

मैंने ग्रामीणों से बात करते हुए पाया कि गांव के ही एक युवक ने मस्जिद इमाम के कहने पर कब्र खोदी। इसका मैंने वीडियो इंटरव्यू किया जो प्रमाण के तौर पर मेरे पास मौजूद हैं। इसके साथ ही मैंने कई तथ्य इकठ्ठे करते हुए खबर फाइल की। सर आपको बताना चाहूंगा कि अब इस खबर के बाद से ही मुझे कई लोगों की ओर से इंडरायक्टिली धमकी मिल रही है। इतना ही नहीं मेरे परिवार को और मुझे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

चूंकि मेरे पिताजी एक सरकारी शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हैं और मेरी माता भी शिक्षिका हैं और स्कूल चलाती हैं। वह इस धमकी के बाद से काफी डरे सहमे हैं और चिंतित हैं। इन अफवाहों के बाद से मैं अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हूं। ताकि मैं समाज में साफ सुथरी जनर्लिज्म कर सकूं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं आप इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्मादी लोगों को चिंह्रित करते हुए अपने स्तर से कार्रवाई करें।

अम्मार खान
पत्रकार
सितारगंज
उत्तराखंड
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन