Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘हिंदुस्थान समाचार’ में भी छंटनी, स्टेट हेड समेत दर्जन भर से ज्यादा कर्मी कार्यमुक्त

नई दिल्ली । बहुभाषी न्यूज़ एजेंसी हिंदुस्थान समाचार में बड़े पैमाने पर छंटनी से भूचाल आया हुआ है। दो-तीन वर्ष पूर्व राज्यसभा के सदस्य आरके सिन्हा को आरएसएस ने इसे चलाने का जिम्मा सौंपा तो पूर्व से कार्यरत कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ी। अच्छी सैलरी मिलने लगी।

लेकिन दो वर्ष में ही घाटे के इस सौदे को संघ ने संभवतः स्वीकार नहीं किया। यहां कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। सूचना के अनुसार कुछ राज्यों के स्टेट हेड और पोलिटिकल एडिटर हटाए गए हैं। कई राज्यों के वरीय कर्मियों को कार्यमुक्त कर दिया गया है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, गुजरात सहित कई प्रान्तों से लोगों के हटाये जाने की अपुष्ट सूचना है। कुछ लोगों के इस्तीफा देने की भी खबर है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Rajni Shankar

    July 4, 2019 at 12:26 am

    Respected Sir,
    The information regarding me ( Rajni Shankar) is totally incorrect and appears to be a mischievous activity of some one aimed at maligning my image. I request you to kindly remove the incorrect information published about me.
    Regards
    Rajni Shankar
    Spl Correspondent.
    Hindusthan Samachar

  2. jitendra tiwari

    July 4, 2019 at 7:52 pm

    प्रिय यशवंत जी, भड़ास पर प्रकाशित समाचार तथ्यों से परे है व भ्रामक है। यह सूचना गलत है कि कर्मियों को दो माह का वेतन नहीं मिला है। दूसरा यह भी कि छंटनी हो रही है। समय की आवश्यकता के अनुसार किसी भी संस्थान में परिवर्तन किया जाता है। श्री रवीन्द्र किशाोर सिन्हा (सांसद, राज्यसभा) के निर्देशन में इस न्यूज एजेंसी के साथ दैनिक पत्र (देशप्राण), साप्ताहिक युगवार्ता, पाक्षिक यथावत और मासिक नवोत्थान जुड़े हैं। अब डिजीटल मीडिया और यू-ट्यूब चैनल का नया आयाम भी जुड़ है। इसी के अनुरूप लोगों की भर्तियां भी की गई हैं और की जा रही हैं। न्यूज एजेंसी को संबल देने के लिए कल ही श्री अबिंका नंद सहाय जैसे वरिष्ठ पत्रकार को भी हिन्दुस्थान समाचार से जोड़ा गया है। — जितेन्द्र तिवारी, कार्यकारी सम्पादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन