Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

इंदौर के दो पत्रकारों में ठनी

इंदौर : आज़तक के इंदौर रिपोर्टर राहुल करैया के खिलाफ झूठे प्रकरण में फंसाने में, धमकाने और षड्यंत्र रचने की शिकायत की गई है। यहां की धर्मराज कालोनी एअरोड्रम रोड, निवासी एवं सुदर्शन न्यूज, टाइम टीवी के स्टेट को-ऑर्डिनेटर हितेष शर्मा ने शासन-प्रशासन एवं पुलिस को अपने शिकायती पत्र में बताया है कि राहुल ने उन्हें धमकियां दी हैं। राहुल करैया का कहना है कि ऐसा व्यक्ति हमारे ऊपर अनर्गल आरोप लगा रहा है, जो पूरे परिक्षेत्र में फ्रॉड पत्रकारिता करने के लिए कुख्यात है। उसके खिलाफ कई गंभीर मामलों पर एक से अधिक जांच विचारधीन हैं। हितेश शर्मा जिस टाइम टीवी और सुदर्शन न्यूज का खुद को स्टेट कोऑर्डिनेटर बाताते हैं, उन दोनो चैनलों का प्रबंधन इन्हें अपना प्रतिनिध मानने से ही मना करता है। 

उन्होंने राहुल पर आरोप लगाया है कि अपने टीवी ग्रुप से जब से उन्हें मैंने हटा दिया है, वे बदले की भावना से पेश आ रहे हैं। वह वाट्सऐप पर उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। वह चैनल के नाम से अवैध उगाही तथा लोगों को ब्लेकमैल करते हैं। उनकी शिकायत राज्य सायबर क्राईम पुलिस थाना इन्दौर में भी की जा चुकी है। शर्मा इससे पहले अतिरिक्त पुलिस महानीरीक्षक से भी राहुल के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगा चुके हैं। आरोपो के संबंध में राहुल करैया से फोन संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह वार्ता के लिए उपलब्ध न हो सके।

राहुल करैया का कहना है कि हितेष शर्मा ने समाज विरोधी कार्य कर के पत्रकारिता के पेशे को कलंकित किया है। उनके खिलाफ पुलिस प्रशासन में विभिन्न स्तरों पर जांच चल रही हैं। वह क्या मेरी जांच कराएंगे, पुलिस उल्टे उन्हीं की जांच कर रही है। क्षेत्र के आला पुलिस अधिकारी उनके बहुचर्चित कारनामों से सुपरिचत हैं। बहुत जल्द ही उन्हें अपनी करतूतों का सिला जांच रिपोर्ट कंपलीट होते ही मिलने वाला है। वह पत्रकारिता के नाम पर आए दिन लोगों को ब्लैकमेल करते रहते हैं। ये तो वही बात हुई कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।    

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. दीपक ताम्रकार

    April 21, 2015 at 7:41 am

    ये तो हद ही हो गई ,भला इंदौर में आजतक जैसे रिपोर्टर उगाही कर सकते जिन्हें प्रबंधन ही तनख्वा देता है ।
    टाइम टीवी और सुदर्शन जैसे चेंनल जो आईडिया बेचते है उनके दल्ले पत्रकार यही सोच रखते है।

  2. gopal

    April 21, 2015 at 8:03 am

    इंदौर में राहुल करैया आजतक का स्टाफर नहीं है। वह स्टिंगर है और स्टिंगर होने के कारन उसे पगार नहीं मिलती। यदि उसका ऑफिस ही देखो तो पता चल जायेगा की वो उगाही करता होगा या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन