Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

शाजी जमां, धर्मेंद्र पैगवार, जगदीश त्रिपाठी, रामकुमार तिवारी और धीरेंद्र प्रताप सिंह के बारे में सूचनाएं

स्टार न्यूज और एबीपी न्यूज में लंबे समय तक संपादक रहे शाजी जमां फिर से सक्रिय हो गए हैं. काफी दिनों से मीडिया से अलग-थलग शाजी ने अब समाचार न्यूज एजेंसी पीटीआई में डायरेक्टर वीडियो सर्विसेज की जिम्मेदारी संभाली है. शाजी दूरदर्शन, बीबीसी, जी न्यूज, आजतक में भी काम कर चुके हैं. वे ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन यानि बीईए के अध्यक्ष भी रहे हैं.

धर्मेंद्र पैगवार भास्कर समूह के भोपाल आफिस से इस्तीफा देकर इंदौर से प्रकाशित प्रजातंत्र अखबार से जुड़ गए हैं. धर्मेंद्र भास्कर में भास्करहिंदी डॉट कॉम में एडिटर थे. वे देशबंधु, पत्रिका, हरिभूमि में भी काम कर चुके हैं.

दैनिक जागरण हरियाणा के स्टेट हेड जगदीश त्रिपाठी कार्यमुक्त हो गए हैं. उनके साथ हिसार यूनिट में कार्यरत रामकुमार तिवारी भी इस्तीफा दे चुके हैं. चर्चा है कि जगदीश त्रिपाठी और रामकुमार तिवारी से दैनिक जागरण ने किसी खबर के चलते इस्तीफा लिया है.

देहरादून से खबर है कि उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने JK24×7 NEWS ज्वाइन किया है. धीरेंद्र को JK24×7 NEWS का उत्तराखंड स्टेटहेड बनाया गया है. धीरेंद्र इससे पहले साधना प्लस न्यूज़ उत्तराखंड के स्टेट हेड थे. धीरेंद्र ने अपना करियर आज अखबार जौनपुर से शुरू किया था. इसके बाद स्वतंत्र भारत लखनऊ और फिर एक साल तक टोटल टीवी दिल्ली में रनडाउन प्रोड्यूसर के तौर पर रहे. फिर हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी में चले गए जहां दिल्ली में विशेष संवाददाता और दिल्ली ब्यूरोचीफ के तौर पर काम किया. फिर हिन्दुस्थान समाचार के उत्तराखंड स्टेटहेड बनकर देहरादून चले गए और 8 साल तक काम किया. बाद में भाजपा सांसद आरके सिन्हा के हिन्दुस्थान समाचार के अध्यक्ष बनने के बाद उनसे गहरे मतभेद के चलते 2017 में त्यागपत्र दे दिया था और साधना प्लस न्यूज़ उत्तराखंड के स्टेटहेड के तौर पर लगभग 02 साल तक काम किया. साधना प्लस में धीरेंद्र का साप्ताहिक इंटरव्यू प्रोग्राम फेस टू फेस चर्चित रहा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन