Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नोएडा पुलिस का नया कारनामा : अमर उजाला के पत्रकार को रात भर थाने में रखा

नोएडा सेक्टर-58 में पुलिस और लोगों के बीच झड़प का वीडियो बना रहे अमर उजाला के कैमरामैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और हवालात में डाल दिया। मामले को तूल पकड़ता देख और अमर उजाला द्वारा उसकी पहचान की पुष्टि किए जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

घटना बुधवार 11 सितंबर शाम की है। अमर उजाला की वीडियो टीम के कैमरामैन दिनेश कुमार खोड़ा लेबर चौक के पास पुलिस और कुछ लोगों के बीच हो रही झड़प का वीडियो बना रहे थे। यह देख पुलिस ने उन्हें भी अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार कर लिया और उन पर संगीन अपराधों की धारा लगा दी।

दिनेश कुमार बुधवार शाम सात बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद शेयरिंग ऑटो से घर लौट रहे थे। लेबर चौक पर दो पुलिसकर्मी वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक बाइक सवार को जांच के लिए रोका। बाइक पर नंबर प्लेट न थी। उन्होंने बाइक सीज कर दिया। इसके कुछ मिनटों के बाद बाइक सवार तीन अन्य युवकों के साथ वहां पहुंच गया।

चार युवकों ने खुद को पत्रकार बताकर पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की। इसके बाद पुलिस और युवकों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि उन सभी ने खुद को अलग-अलग संस्थान में पत्रकार बताकर दरोगा के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को बुला लिया गया। पुलिसकर्मियों ने चारों युवकों को पकड़ लिया। इस घटना के बाद कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया। इसी प्रकरण की रिकार्डिंग दिनेश कुमार कर रहे थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन