Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

“2 टूक” अखबार ने दैनिक जागरण में छह साल पहले छपी खबर हूबहू टीप कर लीड बनाई

बरेली से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र “2 टूक” का 20 सितंबर का अंक जैसे ही पीलीभीत में पाठकों के बीच आया तो पेज 2 पर छपी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खबर को लेकर अखबार चर्चा में आ गया।

दरअसल अखबार में जो लीड खबर पीलीभीत डेटलाइन से छपी थी, उसका हूबहू प्रकाशन अब से 6 साल पहले पीलीभीत जनपद में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रहे लोकेश प्रताप सिंह के नाम से हो चुका है। इसे अब इतने लंबे अरसे के बाद टीप कर 2 टूक अखबार ने पेज 2 की लीड बनाई जिसका हेडिंग और सब हेडिंग भी हूबहू वही रहा।

तब्दीली मात्र इतनी की गई कि सीएमओ की संख्या 5 की जगह 6 कर दी गई। यहां तक कि अखबार के पीलीभीत ब्यूरो ने टीपी (नकल) गई खबर का इंट्रो तक बदलना मुनासिब नहीं समझा। बता दें कि 6 साल पहले खबर का प्रकाशन करने वाले दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ लोकेश प्रताप सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं और उनको पीलीभीत से हटे करीब एक साल से अधिक का समय हो रहा है।

बरेली से निर्मलकांत शुक्ला की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. ashish

    September 25, 2019 at 7:45 pm

    जनमोर्चा संपादकीय टीम का विमर्श
    ———————-
    ‘दो टूक’ अखबार ने छह साल पहले की खबर की नकल कर ली, ये इतनी बड़ी बात नहीं है। इससे ज्यादा अहम और बड़ी बात ये है कि ये खबर छह साल बाद भी मौजूं है, जबकि सत्ता बदल गई और नई सरकार अपनी पीठ थपथपाते नहीं थक रही है। इसका ये भी सबक है कि देश में कुछ बदल नहीं रहा है, जिसको बदलना था, उसको नए ठेकेदारों द्वारा पाला जा रहा है।

    ये खबर असल में दो टूक को नहीं, ‘दैनिक जागरण’ को प्रकाशित करना था, अतिरिक्त हाईलाइटर देकर कि छह साल में क्या बदला। बल्कि हर अखबार को ‘दो टूक’ ने आइडिया दे दिया कि वे अपनी खबरों का रिकॉर्ड खंगालें और उनमें जिस खबर में कोई तब्दीली नहीं आई है।

    ‘जनमोर्चा’ इस काम को कल से शुरू करने जा रहा है। जिस खबर में किसी अफसर और नेता ने ‘ये होगा’, ‘वो होगा’ किया था, उसका आज बताएंगे कि हुआ क्या, वह भी सिर्फ पांच लाइन में। बाकी खबर वही रहेगी, जो छापी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन