Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

महिला मित्र ने लगाया यौन शोषण का आरोप तो SDM को करनी पड़ी शादी

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर ज़िले में देर रात एक एसडीएम को बड़े नाटकीय ढंग से अपनी एक महिला मित्र से न चाहते हुए भी शादी करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक खड्डा तहसील में एसडीएम रहे दिनेश कुमार की पूर्व महिला मित्र ने उनपर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा कर हंगामा खड़ा कर दिया ।ज़िले भर में ये बात चर्चा का विषय बन गई। DM तक बात पहुंची तो उन्होंने SDM दिनेश कुमार को महिला से शादी करने की सलाह दे डाली और न करने पर तमाम आने वाली मुसीबतें गिना कर डराया।

महिला का आरोप था कि शादी का झांसा देकर एसडीएम चार साल तक उसका शारीरिक शोषण करते रहे. और कई बार उसका अबॉर्शन कराया शादी का दबाव बनाने पर एसडीएम ने उसकी बुरी तरह पिटाई भी की. शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के एडीएम ऑफिस में यह फिल्मी ड्रामा दिन भर चलता रहा. इस मामले में खुद को बुरी तरह से घिरता देख एसडीएम शादी के लिए राजी हुए, जिसके बाद देर रात पडरौना नगर के गायत्री मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से दोनों की बाकायदा शादी कराई गई. शादी में गवाह के रूप में पडरौना सदर एसडीएम रामकेश यादव और हाटा के एसडीएम प्रमोद तिवारी बने ।

बता दें कि पूर्व में खड्डा तहसील में तैनात रहे एसडीएम दिनेश कुमार पर महिला ने शादी का झांसा देकर शोषण का गंभीर आरोप लगाया था. कुछ दिन पूर्व दिनेश कुमार का हापुड़ जिले में स्थानांतरण हुआ था जिसके बाद वो जॉइन करने हापुड़ चले गये थे. शुक्रवार को जब वो अपना सामान लेने आए तो उनकी महिला मित्र ने उनपर शादी करने का दबाव बनाया. लेकिन एसडीएम इससे मुकर गये तो महिला ने हंगामा शुरू कर दिया ।कुछ अफसरों मामला निपटवाने की कोशिश भी की मगर महिला शादी से कम किसी बात पर राज़ी नही थी ।

आजमगढ़ जनपद के ग्राम बुढ़नपुर के रहने वाले दिनेश कुमार की इससे पहले पोस्टिंग कुशीनगर जनपद के खड्डा तहसील में उपजिलाधिकारी के पद पर थी. गायत्री मंदिर पडरौना के पुजारी सुरेश मिश्रा ने शादी संपन्न कराई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन