Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पूर्व आईपीएस दारापुरी, सदफ जफर, मो शोएब को मिली जमानत

परिवर्तन चौक पर हुई हिंसा के बाद हुई थी गिरफ्तारी…

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 19 दिसम्बर को नागरिकता कानून को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी और कांग्रेस की नेता सदफ जफर, एडवोकेट मो शोएब और एक्टिविस्ट पवन आंबेडकर को लखनऊ की एक सत्र अदालत से शुक्रवार को जमानत मिल गई।

इन लोगों को 19 दिसंबर को लखनऊ के परिवर्तन चौक पर हुई हिंसा के बाद गिरफ्तार किया गया था और ये पिछले 14 दिन से न्यायिक हिरासत में थे।

परिवर्तन चौक पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस रिटायर्ड आईपीएस एसआर दारापुरी समेत चार अन्य को कुर्की का नोटिस भेजी गई है।

पुलिस ने उपद्रवियों की संपत्ति कुर्क करने के लिए जो सूची तैयार की थी, उसमें इन चारों का नाम नहीं शामिल था। दारापुरी, एक्टिविस्ट सदफ जफर, दीपक कबीर और मो. शोएब को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

चारों पर आरोप है कि उन्होंने धारा 144 लागू होने के बाद भी गैरकानूनी रूप से लोगों को बुलाकर सम्मेलन किया, जिसके दौरान उपद्रव और हिंसा हुई।

गौरतलब है कि लखनऊ के चार दिवसीय दौरे पर पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार शाम पूर्व आईपीएस एस.आर. दारापुरी के घरवालों से और रविवार को सदफ जफर के परिजनों से मुलाकात की थी।

इस दौरान रास्‍ते में कुछ देर के लिए प्रियंका के वाहन को पुलिस ने रोक लिया। प्रियंका गांधी ने लखनऊ पुलिस पर गला दबाने और धक्का देकर गिराने के गंभीर आरोप लगाए थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन