Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मोदी के मंत्री ने पत्रकार को लाइव शो में बहन की गाली दे दी, देखें वीडियो

गिरिराज सिंह को कौन नहीं जानता. मुंहबली हैं ये. मोदी दरबार के नवरत्न हैं. सो, मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं. मुंह के जरिए ये नित नए नए रिकार्ड-कीर्तिमान बनाते रहते हैं. ताजा कांड उनने किया है लाइव शो में बहन की गाली देने का.

जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर एबीपी न्यूज के एंकर सुमित अवस्थी अपने लाइव शो में गिरिराज सिंह से सवाल जवाब कर रहे थे. महफिल अपने अनुकूल न देख गिरिराज सिंह बौखला गए और बहन की गाली देते हुए माइक वैगरह हटाने लगे. गाली गिरिराज ने धीरे से दी लेकिन वह रिकार्ड हो गया है.

सोशल मीडिया पर मोदी के केंद्रीय मंत्री की इस हरकत की कड़ी निंदा की जा रही है.

वरिष्ठ पत्रकार विनोद कापड़ी अपने ट्वीट में लिखते हैं- ‘पहली बार किसी केंद्रीयमंत्री को राष्ट्रीय चैनल पर बहन की गाली देते हुए सुना। ये अच्छी बात नहीं है सुमित अवस्थी, तुमने उन्हें ये धत कर्म करने के लिए मजबूर कर दिया।’

मिलिंद खांडेकर लिखते हैं- ‘राष्ट्रवादी भाजपा कार्यकर्ता, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से पूछा गया कि दक्षिण भारत में जन्म दर यूपी, बिहार के मुकाबले कम है, यहां भाजपा सरकारें क्या कर रही हैं? जवाब में इंटरव्यू छोड़ दिया, माइक निकालते हुए…..गाली भी दे गए।’

जो लोग गाली नहीं सुन पाए, वे यहां सुन लें…. सबसे नीचे वाले वीडियो को देखें…

https://twitter.com/AnandBhai_/status/1218474160906588160
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन