Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

योगी के कैबिनेट मंत्री ने किया तिरंगे को अपमानित!

सामने लगा उल्टा राष्ट्रीय ध्वज, भाषण देते रहे कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या

पीलीभीत पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में परेड को संबोधित करते उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मन्त्री व जनपद के प्रभारी मन्त्री स्वामी प्रसाद मौर्या जिनके सामने माइक डाइस पर तिरंगे उल्टे लगे हुए हैं

पीलीभीत। तिरंगा देश का गौरव है, लेकिन पीलीभीत में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे उल्टे लगाए गए। यहां जिला मुख्यालय पर स्थित पुलिस लाइन में 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर माइक डाइस के आगे छोटे छोटे तिरंगों को उल्टा लगाया गया, जिस पर समारोह के मुख्य अतिथि काबीना मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की भी नजर नहीं गई या तिरंगे पर नजर जाने के बाद उनको इसका आभास नहीं हुआ।

इस समारोह में माइक डाइस के दोनों कोनों पर राष्ट्रीय ध्वज को लगाया गया था जो कि उल्टा लगा दिया गया। इस माइक डाइस से समारोह में मौजूद जिला अधिकारी वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित ने भी संबोधित किया लेकिन किसी को भी राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का कोई आभास नहीं हुआ। पूरा परेड समारोह निपट गया।

इसके बाद भी राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की किसी भी अधिकारी को कोई जानकारी नहीं हो सकी बल्कि हड़कंप तब मचा जब कुछ लोगों ने गणतंत्र दिवस परेड समारोह में उल्टे राष्ट्रीय ध्वज लगे होने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया।

भारत के झंडे में सबसे उपर केसरिया रंग, फिर सफेद और सबसे नीचे हरा रंग होता है, लेकिन माइक डाइस पर लगे छोटे तिरंगों में सबसे उपर हरा रंग, फिर सफेद और नीचे केसरिया है।

हालांकि राष्ट्रीय ध्वज के अपमान में 3 साल तक की सजा व अर्थदंड का प्रावधान है। सोशल मीडिया पर यह खबर के तेजी से वायरल होने के बाद अभी तक जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया है और ना ही इस मामले में कोई जांच शुरू की है कि आखिर गणतंत्र दिवस परेड समारोह में उल्टे राष्ट्रीय ध्वज किसकी लापरवाही से लगे।

सोचिए, अगर यही गल्ती किसी गैर-भाजपाई मंत्री ने की होती तो अब तक भाजपा वाले उन्हें राष्ट्रद्रोही घोषित कर चुके होते!

बरेली से वरिष्ठ पत्रकार निर्मलकांत शुक्ला की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन