Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दरोगा के सीने में गोली मारी, सिपाही पर भी हमला

आगरा : बदमाशों ने दारोगा सुधीर कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया और सिपाही पर पत्थरों लाठियों से हमला कर घायल कर दिया। घायल दारोगा और सिपाही थाना निबहोरा में तैनात हैं और मुकद्दमों में वांछित अपराधी विनोद पर गैर जमानती वारंट तामील करने आज रात उसके गांव शाहवीर गए थे। 

दारोगा और सिपाही का जैसे ही गावँ में विनोद से सामना हुआ, वांछित विनोद ने दारोगा पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। दरोगा सुधीर  ने भी गोली चलाने  का प्रयास किया लेकिन पिस्टल में गोली फंस गयी और  फायर नहीं  हो सका। गोली दारोगा के सीने में दाहिनी तरफ घुस गयी और विनोद के साथियों ने सिपाही पर हमला बोल दिया। घायल दारोगा और सिपाही को आनन फानन आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दारोगा को निजी अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन