Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पूंजीपति, अखबार मालिक, माफिया और सरकार में गठबंधन : रमेश शंकर पांडेय

शाहजहांपुर : हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पंजीकृत एवं प्रेस क्लब ऑफ शाहजहांपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता दिवस की सार्थकता तभी है,जब कलम का सार्थक दिशा में उपयोग हो।  

शाहजहांपुर : हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पंजीकृत एवं प्रेस क्लब ऑफ शाहजहांपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता दिवस की सार्थकता तभी है,जब कलम का सार्थक दिशा में उपयोग हो।  

एडीएम एफआर प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय भाषा हिन्दी को वास्तविक रूप में हिन्दी के समाचार पत्र ही जीवन प्रदान कर रहे हैं। हिन्दी समाचार पत्र सुदूर ग्रामीण अंचलों तक पहुंचकर हमें देश दुनिया की जो खबर देते हैं। वो हमें निरंतर तरोताजा रखते हुए देश के लिए काम करने की ताकत प्रदान करती करती है। जबकि अन्य भाषायी समाचार पत्र आम जनमानस पर उतनी गहरी पकड़ नहीं रख पाते हैं। 

विशिष्ठ अतिथि उप सूचना निदेशक केएल चौधरी ने हिन्दी समाचार पत्रों के उत्थान में अपना वांछित सहयोग निरंतर प्रदान करने का आश्वासन दिया। यूनियन के प्रांतीय महामंत्री रमेश शंकर पांडेय ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता का पतन करने के लिए देश के पूंजीपति अखबार माफिया व सरकार में आपसी गठबंधन हो गया है। इनके अलावा प्रताप बहादुर, प्रेस क्लब ऑफ शाहजहांपुर के अध्यक्ष राजीव गुप्ता, हामिद शाह फरीदी, अमित त्यागी, राजीव शर्मा, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष योगेन्द्र ¨सह यादव, महामंत्री महताव हसन खां, अभिनव गुप्ता, अजय सक्सेना, राशिद, जुगनू, दिनेश दीक्षित, विजय तन्हा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन