Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

गजेंद्र कांड : चंदौली में काली पट्टी बांधकर पत्रकारों का मौन मार्च

चंदौली : पत्रकार समन्वय समिति की बैठक शनिवार को जीटी रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क में हुई, जिसमें शाहजहांपुर के पत्रकार गजेन्द्र सिंह के साथ पुलिस और सत्तापक्ष के एक मंत्री द्वारा किये गये कृत्य की निन्दा की गयी। घटना की उच्च स्तरीय जांच के लिए पत्रकारों ने मौन मार्च निकाला। कोतवाली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम कोतवाल के जरिये ज्ञापन सौंपा गया।

चंदौली में काली पट्टी बांधकर मौन मार्च करते पत्रकार

बैठक में पत्रकारों ने कहा कि कलम के सिपाहियों के साथ आये दिन घटनाएं हो रही हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तभ पर हमला पत्रकार कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि गजेंद्र के मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए तथा उनके ऊपर लगाये मामले को तत्काल हटाया जाए। उनका उचित व मुफ्त इलाज कराया जाए। पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि इस घटना में पत्रकारों को बेवजह फंसाया गया है। 

इसके बाद पत्रकारों ने बांहों में काली पट्टी बांधकर शास्त्री पार्क से मौन मार्च निकाला जो नगर के जीटी रोड होते हुए कोतवाली पहॅुचा। मुख्यमंत्री के नाम कोतवाल को ज्ञापन दिया गया। बैठक व मार्च में विनय वर्मा, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, मनोहर कुमार, राजीव कुमार, भागवत नारायण चौरसिया, कमलजीत सिंह, महेन्द्र प्रजापति, कमलेश तिवारी, फैयाज अंसारी, अब्दुल खालिक, नन्दलाल, बृजेश कुमार, मो.अकलाख, अजय राय, निजामुद्दीन, अनिल सिंह, शैलेन्द्र पाण्डेय, शमशेर चौधरी आदि उपस्थित रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन