Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बंदी के कगार पर पहुंचा दैनिक प्रभात अखबार, एक ही दिन में मार्केटिंग एवं सर्कुलेशन टीम की छुट्टी

मेरठ के अलावा गाजियाबाद, लखनऊ और देहरादून से प्रकाशित होता है दैनिक प्रभात अखबार, एक झटके में मार्केटिंग और सर्कुलेशन टीम की छुट्टी… मेरठ शहर की सभी एजेंसियों को किया बंद….

मेरठ से प्रकाशित दैनिक प्रभात अखबार बंदी के कगार पर है। दरअसल अखबार प्रबंधन ने लगातार हो रहे नुकसान के चलते यह सख्त कदम उठाया है। इसी के चलते गुरुवार को एक झटके में मार्केटिंग और सर्कुलेशन टीम की छुट्टी कर दी गयी। इसके लिए सभी नियमों को ताक पर रखते हुए आनन-फानन में सभी कर्मचारियों से नो ड्यूज फॉर्म पर सिग्नेचर करवा लिए गए।

जिन कर्मचारियों को बिना नोटिस दिए नौकरी से निकाला गया उनमें मार्केटिंग एक्जिक्यूटिव अकुल त्यागी, राहुल व सोनम सैनी समेत सर्कुलेशन एक्जिक्यूटिव अनुज कुमार, शाहरुख अहमद, विशाल गुलाटी, रोहित राणा व सर्कुलेशन ऑफिसर विकास कन्नौजिया और सर्कुलेशन मैनेजर कुलदीप कुशवाहा शामिल हैं।

इसके अलावा मार्केटिंग एवं सर्कुलेशन हेड मनदीप सिंह मेहता और मार्केटिंग मैनेजर मनोज कुमार समेत टीम के एक और सदस्य नितिन भारद्वाज को जल्द से जल्द अपने सभी बकाया जमा कर पद छोड़ने का आदेश दे दिया गया है।

सबसे बड़ी बात तो ये है कि प्रबंधन ने मेरठ शहर में चल रही अपनी सभी सात एजेंसियों समेत सभी कैश काउंटर तक बंद कर दिए हैं। एजेंसियों की सिक्योरिटी वापिस कर संस्थान अपना कारोबार समेटने की मंशा जाहिर कर चुका है।

बता दें कि दैनिक प्रभात के मुद्रक एवं प्रकाशक सुभारती मीडिया लिमिटेड को लगातार हो रहे घाटे के चलते यह कदम उठाया गया है। इसके लिए अखबार एवं सुभारती चैनल के सीईओ आरपी सिंह को सभी मामलों के निस्तारण की जिम्मेदारी दी गयी है।

सुभारती मीडिया ग्रुप पिछले 13 वर्षों से दैनिक प्रभात का प्रकाशन कर रहा है। वर्तमान में अखबार मेरठ, गाजियाबाद, लखनऊ व देहरादून से प्रकाशित है। पिछले डेढ़ वर्ष से संपादक देशपाल सिंह पंवार के नेतृत्व में कंटेंट की दृष्टि से अखबार में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। ऐसे में अचानक से प्रबंधन के इस प्रकार के फैसले से एडिटोरियल टीम में भी अफरा-तफरी का माहौल है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन