Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार आर.पी. दुबे का प्रवेश निषेध कर दिया गया है!

अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति
लखनऊ 226001

विषयः- राजेन्द्र प्रसाद संवाददाता ‘प्रहरी मीमांसा’ के राजभवन परिसर में प्रवेश पर लगी रोक के सम्बन्ध में।

महोदय,

सादर अवगत कराना है कि संवाद-संकलन व संवाद पुष्टि के सिलसिले में राजेन्द्र प्रसाद को प्रायः राजभवन परिसर स्थित विभिन्न अधिकारियों से सम्पर्क करना होता है। दिनांक 12-03-2020 को राजभवन में आर्थिक अनियमितता के सम्बन्ध में एक विशेष अभिज्ञान लेने के लिए ओम प्रकाश राय सहायक निदेशक राज्यपाल सचिवालय से सम्पर्क करने के प्रयास के दौरान प्रवेश द्वार संख्या 9 पर सायं 5.00 बजे यह सूचना मिली कि पत्रकार आर.पी. दुबे का परिसर में प्रवेश निषेध कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय कुमार त्रिपाठी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, राजभवन परिसर उत्तर प्रदेश, लखनऊ के मौखिक निर्देशानुसार सभी प्रवेश द्वारों पर यह निर्देश है कि पत्रकार आर.पी. दुबे को परिसर में प्रवेश न करने दिया जाए।

यह निषेधाज्ञा एक संवाददाता को समाचार संकलन एवं उसकी परिपुष्टि के अधिकार का हनन करती है और उसके सामाजिक दायित्व के परिपालन में बाधा उत्पन्न करती है।

अस्तु, विनम्र निवेदन है कि प्रार्थी के प्रति हुए इस निरंकुश व्यवहार को पत्रकारिता के दायित्व पर कुठाराघात समझते हुए, पत्रकार एसोसिएशन द्वारा इसका गम्भीरता से संज्ञान लिया जाए और सभी स्तरों पर आवश्यक कार्यवाही की जाये, जिससे पत्रकारिता के दायित्व निर्वाह में भविष्य में कोई बाधा न आए।

भवन्निष्ठ
(राजेंद्र प्रसाद)
संवाददाता
प्रहरी मीमांसा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन