Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार जगेंद्र सिंह के हत्यारोपी इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच भी शुरू

लखनऊ : आईजी कानून-व्यवस्था ए. सतीश गणेश ने बताया कि शाहजहांपुर के पत्रकार हत्याकांड में इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। तफ्तीश में तेजी से जुटी पुलिस फिलहाल मंत्री राममूर्ति वर्मा से पूछताछ नहीं करेगी। जांच में अगर सुबूत और साक्ष्य मिले तभी पूछताछ होगी।

लखनऊ : आईजी कानून-व्यवस्था ए. सतीश गणेश ने बताया कि शाहजहांपुर के पत्रकार हत्याकांड में इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। तफ्तीश में तेजी से जुटी पुलिस फिलहाल मंत्री राममूर्ति वर्मा से पूछताछ नहीं करेगी। जांच में अगर सुबूत और साक्ष्य मिले तभी पूछताछ होगी।

आईजी ने कहा कि इंस्पेक्टर श्री प्रकाश राय और उसके साथ दबिश देने गए चार अन्य पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। लखनऊ से गई टीम के साथ ही मुरादाबाद की टीम ने विधि विशेषज्ञों की जांच कर ली है। इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में मिल जाएगी। निलंबित पुलिसकर्मियों के बयान लिए गए हैं लेकिन बयानों में विरोधाभास है। इसलिए दोबारा बयान लिए जाएंगे। साथ ही वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों से पूछताछ के लिए प्रश्नावली भी तैयार की गई है। इसी के साथ पर पूछताछ होगी। जगेंद्र सिंह के मृत्यु पूर्व बयानों की प्रतिलिपि अदालत से हासिल करने के लिए पुलिस ने प्रार्थना पत्र दे दिया है। बयान मिलते ही उसके संबंध में जरूरी साक्ष्य और सुबूत जुटाए जाएंगे। इसके अलावा जगेंद्र के पिता और बेटे के बयान दर्ज हो चुके हैं। स्वतंत्र गवाह भी सामने आ रहा है। पूछताछ की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज से भी देखा जाएगा कि कौन-कौन मौके पर मौजूद था।

उधर, पत्रकार जगेंद्र सिंह की मौत पर सपा के राष्‍ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव कह चुके हैं कि सिर्फ एफआईआर दर्ज होने से कोई अपराधी नहीं हो जाता है। वहीं, रविदास मेहरोत्रा जैसे कुछ नेताओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चिट्ठी लिखकर वर्मा को उनके पद से हटाने की मांग की है।

शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर किए गए हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने, सीबीआई से जांच कराने और जोगेंद्र सिंह के परिजनों को ज्‍यादा मुआवजा दि‍ए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि घटना के वि‍रोध में 15 जून की शाम जीपीओ पार्क में गांधी प्रतिमा से शहीद स्मारक तक विरोध मार्च निकाला जाएगा।

शनिवार को आईपीएस अमिताभ ठाकुर और समाजसेवी नूतन ठाकुर शाहजहांपुर पहुंचे। वहां उन्होंने जगेंद्र के घरवालों से मुलाकात की। यूपी कांग्रेस के नेताओं और नूतन ठाकुर ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। अमिताभ ठाकुर का कहना है कि इस मामले में वे पीड़ित परिवार के साथ हैं। जरूरत पड़ने पर परिवार की पूरी कानूनी मदद करेंगे। इस बात की उन्हें हैरानी है कि अब तक डीएम और एसपी सहित किसी भी अफसर ने मौके का मुआयना नहीं किया है। गवर्नर राम नाइक ने इस मामले में वर्मा के खिलाफ एक्शन लेने को कहा है। उन्होंने पीएम और गृहमंत्री को मामले की जानकारी दी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन