Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जगेंद्र हत्याकांड पर राज्यपाल नाइक से मिले मुख्यमंत्री, निष्पक्ष जांच और मदद पर वार्ता

लखनऊः उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से आज राजभवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुलाकात की तथा शाहजहांपुर जिले के पत्रकार जगेन्द्र सिंह की मृत्यु के मामले पर विस्तृत चर्चा की. राजभवन से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री यादव से कहा कि पत्रकार जगेन्द्र सिंह की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए जिससे सही तथ्य सामने आयें.

गौरतलब है कि शाहजहांपुर में एक जून को पुलिस के छापे के दौरान पत्रकार जगेंद्र को कथित रुप से जला दिया गया था और आठ जून को लखनऊ के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गयी थी. सिंह के पुत्र राघवेंद्र ने इस कांड के पीछे मंत्री वर्मा का हाथ होने का अरोप लगाते हुए उनके और छापे में शामिल दारोगा एवं चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

राज्यपाल ने कहा कि सही जांच से आम जनता में विश्वास पैदा करने की जरुरत है. राज्यपाल ने दिवंगत पत्रकार के परिवार को समुचित सहायता राशि देने की भी बात कही. नाईक ने कहा कि शाहजहांपुर मामले को लेकर कई राजनैतिक दल, पत्रकार संगठन तथा अन्य संस्थाओं ने भी उन्हें ज्ञापन दिया है. मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि मामले की विस्तृत जांच पुलिस महानिरीक्षक बरेली आर के एस राठौर से करायी जा रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी निष्पक्षता, शीघ्रता एवं न्यायोचित ढंग से करायी जायेगी.

इस संबंध में कल भाजपा और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडलों ने भी राज्यपाल से मुलाकात की थी और अलग अलग सौंपे ज्ञापनों के जरिये मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी. दोनों दलों ने इस मामले में आरोपी, प्रदेश सरकार के पिछडा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री राम मूर्ति सिंह वर्मा को बर्खास्त किए जाने की मांग की है.    

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन