Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

सरकार बहादुर ने दो कौड़ी के पत्रकारों के लिए मशीनरी टाइट कर दिया!

Ved Ratna Shukla : वर्मा जी को राम-राम कहलवा भेजिएगा… सरकार बहादुर कहिए तो आपके चरणों में लोट जाऊं… क्या धांसू काम किया है. मन कर रहा है नाचूं! सरकार बहादुर ने दो कौड़ी के पत्रकारों के लिए मशीनरी टाइट कर दिया. गजब! महिलाओं के लिए भी हेल्पलाइन शुरू की थी आपने. यकीन मानिए तबसे महिलाएं रातभर पैदल, स्कूटी से अकेले-दुकेले घूम रही हैं एकदम निश्चिंत-महफूज. आपके इकबाल से उनकी तरफ अब कोई आंख उठाकर देखता भी नहीं. वो कहते हैं न कि यही तो रामराज है. हालांकि मोहनलालगंज.

दरअसल, कुछ भूले+भटके गडबड़ हो गई तो देखिए शुरू कर दी न आपने हेल्पलाइन चटपट. इसी को अखिलेश सरकार कहते हैं. आपकी सरकार की हेल्पलाइन शैतान है हुजूर! बुरा मत मानिएगा. मुआफी माई-बाप. मैंने तो ‘शैतान को याद किया शैतान हाजिर’ वाली कहावत कही है. अब आप बाहर पढ़े लिखे हैं तो सोचा अगर समझ न पाए तो मेरी तो चमड़ी खींच ली जाएगी. जगेन्द्र याद आ गए साहब इसी वकत. मैं भी उन्हीं की बिरादरी का तो समझ लीदिए कि हेल्पलाइन याद आ रही है. वैसे ऊ वर्मा जी को मेरा राम-राम कहलवा भेजिएगा.

नोएडा से लेकर गोरखपुर तक कई न्यूज चैनलों और अखबारों में काम कर चुके पत्रकार वेद रत्न शुक्ला के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन