Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

नशीला दूध पिलाकर रेप करने का आरोप लगाया महिला पत्रकार ने

हरिद्वार में एक महिला पत्रकार ने युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर उसका बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरी ओर युवक ने भी खुद को पीड़ित बताते हुए तहरीर दी है। दिल्ली की रहने वाली महिला पत्रकार साप्ताहिक अखबार निकालती हैं। उनका कहना है कि भूपतवाला की गंगाधाम धर्मशाला में वह ठहरती हैं। इसी दौरान उनकी पहचान प्रबंधक अमरनाथ के पुत्र चिराग शर्मा से हो गई।

वर्ष 2014 में चिराग ने नशीला दूध पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। आरोप है कि तब से उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं। दूसरी ओर चिराग शर्मा ने भी खुद को पीड़ित बताते हुए तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि वर्ष 2009 से उक्त युवती उनकी धर्मशाला में आकर ठहरती थी। युवती ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी करने का दबाव बना रही हैं। साथ ही पांच लाख रुपए भी मांग रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. purushottam asnora

    June 28, 2015 at 1:16 am

    he ram! aashram our ye besharmi, tum hi raksha karo prabhu!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन