Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के विराज प्रकाशन में भी छंटनी, रामेश्वर पांडेय ने ले ली कइयों की नौकरी

स्वर्गीय अखिलेश दास के विराज प्रकाशन से छंटनी की खबर आ रही है. यहां से कई लोगों को निकाला गया है. विराज प्रकाशन के बैनर तले वाइस आफ लखनऊ और कौमी खबरें नामक अखबारों का प्रकाशन होता है.

आरोप है कि यहां के संपादक रामेश्वर पांडेय ने मालिकों को बगैर बताए डीजीएम अजय कुमार वर्मा समेत प्रसार विभाग के सभी साथियों को नौकरी से हटा दिया. इन सभी लोगों को मौखिक तौर पर कह दिया गया कि वे आफिस न आएं. इनके आफिस में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है.

नौकरी से हटाए गए डीजीएम अजय कुमार वर्मा ने आरोप लगाया है कि संपादक रामेश्वर पांडेय शराब के नशे में रहते हैं. वे विराज प्रकाशन के समस्त लाभ का इस्तेमाल अपने खुद के कई अखबार व पोर्टल के लिए करते हैं. लॉक डाउन के बाद से अखबार की सिर्फ फाइल कॉपी छापी जा रही है. डीएवीपी व यूपी सूचना विभाग को गलत प्रसार दिखा कर विज्ञापन लिए जा रहे हैं.

डीजीएम अजय कुमार वर्मा कहते हैं कि उन्हें काम करने से रोकने की सिर्फ एक वजह ये है कि उन्हें संपादक के सभी गलत कामों के बारे में जानकारी है, उन्हें कई बार रोकने की भी कोशिश की पर वे खुद को दुरुस्त करने की बजाय हम लोगों को ही नौकरी से निकालने में लग गए और सफल हो गए.

(अगर विराज प्रकाशन या रामेश्वर पांडेय अपना पक्ष भेजते हैं तो उसे ससम्मान भड़ास में प्रकाशित किया जाएगा)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन